CG News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 1.04 KM लंबा ओवरब्रिज, 49.52 करोड़ रुपये की मंजूरी, 6 वार्डों को मिलेगा फायदा

CG News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 1.04 KM लंबा ओवरब्रिज, 49.52 करोड़ रुपये की मंजूरी, 6 वार्डों को मिलेगा फायदा

CG News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 1.04 KM लंबा ओवरब्रिज, 49.52 करोड़ रुपये की मंजूरी, 6 वार्डों को मिलेगा फायदा

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केनाल लिंकिंग रोड पर रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है. शासन ने अमलीडीह चौक से द्रोणाचार्य स्कूल तक ओवरब्रिज निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.

रायपुर में जाम से मिलेगी मुक्ति... 420 करोड़ से बनेंगे 5 फ्लाईओवर, इन  इलाकों में होगा

49.52 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा टू-लेन ब्रिज

इस ओवरब्रिज के निर्माण पर करीब 49.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. प्रस्तावित ब्रिज की लंबाई 1.04 किलोमीटर और चौड़ाई 8.50 मीटर होगी. यह टू-लेन ओवरब्रिज होगा, जिससे मुख्य सड़क का ट्रैफिक ऊपर से गुजर सकेगा. वहीं, नीचे की सड़क का इस्तेमाल कॉलोनी और स्थानीय आवागमन के लिए किया जा सकेगा, इस परियोजना से अमलीडीह, न्यू राजेंद्र नगर सहित आसपास के छह वार्डों के एक लाख से ज्यादा लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है. ओवरब्रिज बनने से मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और कॉलोनियों से निकलने वाले स्थानीय ट्रैफिक को अलग-अलग रास्ते मिल सकेंगे.

A new overbridge will be built on the Canal Linking Road.

अभी क्यों लगता है रोजाना जाम?

फिलहाल केनाल लिंकिंग रोड पर शहर के मुख्य मार्ग का ट्रैफिक और आसपास की कॉलोनियों से निकलने वाले वाहन एक ही सड़क पर आ जाते हैं. इसके अलावा द्रोणाचार्य स्कूल के कारण सुबह और शाम के समय स्कूल बसों तथा अभिभावकों की गाड़ियों की आवाजाही बढ़ जाती है. इससे सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ता है और लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है.

रायपुर:100 करोड़ से चौड़ी होगी रिंग रोड-1 की सर्विस रोड, एनएचएआई ने 14 किमी  हिस्से के लिए जारी किया टेंडर - Raipur: 100 Crore Tender Issued To Widen  Ring Road-1 Service Lanes

अमलीडीह चौक पर ट्रैफिक का दबाव होगा कम

अधिकारियों के मुताबिक, ओवरब्रिज बनने के बाद अमलीडीह चौक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी. मुख्य सड़क का ट्रैफिक ब्रिज के ऊपर से निकल सकेगा, जिससे वाहनों को बार-बार सिग्नल पर रुकने की जरूरत कम होगी. वहीं, नीचे की सड़क पर स्थानीय वाहन आसानी से आवाजाही कर सकेंगे, केनाल लिंकिंग रोड से जुड़ी पॉश कॉलोनियों के रहवासी पिछले कई सालों से इस ओवरब्रिज की मांग कर रहे थे. हालांकि, तकनीकी कारणों के चलते परियोजना लंबे समय तक अटकी रही. अब अक्टूबर 2026 में इसे अंतिम मंजूरी मिल गई है.

दो महीने में टेंडर जारी करने की तैयारी

अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना के लिए अगले दो महीने के भीतर टेंडर जारी करने की तैयारी है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी. अब लोगों को उम्मीद है कि ओवरब्रिज बनने से केनाल लिंकिंग रोड पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से आवेदन शुरू, 8 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 1.04 KM लंबा ओवरब्रिज, 49.52 करोड़ रुपये की मंजूरी, 6 वार्डों को मिलेगा फायदा”

Leave a Comment

और पढ़ें