CG News: छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से आवेदन शुरू, 8 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म
CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो रही है. अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे से 8 नवंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन के साथ ही उन्हें अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन भी करना होगा. कॉलेजों का विकल्प भरना अनिवार्य है और इसके लिए अलग से समय नहीं दिया जाएगा.

चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की राज्य काउंसिलिंग समिति के अनुसार, इस काउंसिलिंग के जरिए चार पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा. इनमें बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग शामिल हैं. इन पाठ्यक्रमों के लिए पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, काउंसिलिंग के लिए आवेदन शुल्क भी अलग-अलग वर्गों के हिसाब से तय किया गया है. अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 1,000 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है.
![]()
आवेदन में संशोधन के लिए देना होगा अतिरिक्त शुल्क
यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में संशोधन कराना है, तो इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा. इसलिए आवेदन जमा करने से पहले सभी जरूरी जानकारियों और कॉलेजों के विकल्पों को ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी जाती है, आवेदन प्रक्रिया, काउंसिलिंग शेड्यूल, सीट आवंटन और प्रवेश से संबंधित आगे की जानकारी चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. अभ्यर्थी अपडेट और जरूरी निर्देशों के लिए www.cgdme.in नियमित रूप से देखते रहें.
यह भी पढ़ें : CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में दूसरे दिन भी एयर शो का रोमांच, 8 हजार फीट से पैराशूट के जरिए उतरे वायुसेना के जवान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










