CG News: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन, CM साय ने निवेशकों को बताया विकास का नया अवसर

CG News: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन, CM साय ने निवेशकों को बताया विकास का नया अवसर

CG News: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का भव्य प्रदर्शन, CM साय ने निवेशकों को बताया विकास का नया अवसर

CG News: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया. शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ राज्य दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में प्रदेश के कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं. राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जनजातीय विरासत, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली. इस आयोजन के जरिए राष्ट्रीय राजधानी में प्रदेश की विशिष्ट पहचान को प्रस्तुत किया गया.

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

राज्यपाल ने निवेशकों को दिया छत्तीसगढ़ आने का न्योता

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, कृषि, उद्योग और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के मामले में व्यापक संभावनाओं वाला राज्य है. प्रदेश में इस्पात, सीमेंट, ऊर्जा, एल्युमिनियम, खाद्य प्रसंस्करण और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश के कई अवसर मौजूद हैं. उन्होंने बताया कि नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के माध्यम से निवेश, रोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है. राज्यपाल ने देश और विदेश से आए उद्योगपतियों एवं निवेशकों से छत्तीसगढ़ में उपलब्ध संभावनाओं का लाभ उठाने और प्रदेश के विकास में भागीदार बनने की अपील की. उन्होंने कृषि आधारित उद्योगों और लघु वनोपज के प्रसंस्करण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय लोगों की आय में भी वृद्धि होगी.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल

किसान, युवा और महिला समूह प्रदेश की ताकत

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत यहां के मेहनतकश किसान, प्रतिभाशाली युवा, महिलाएं और कुशल शिल्पकार हैं. युवाओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के साथ महिला स्व-सहायता समूहों तथा स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, हस्तशिल्प, हथकरघा और पर्यटन स्थलों में रोजगार एवं आर्थिक विकास की व्यापक संभावनाएं हैं. विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखना भी आवश्यक है. सामूहिक प्रयासों और जनभागीदारी से छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से समृद्ध, औद्योगिक रूप से मजबूत और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली बनाया जा सकता है.

नक्सलवाद की पहचान से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान में बदलाव आ रहा है. जिस बस्तर और छत्तीसगढ़ की चर्चा पहले नक्सलवाद और चुनौतियों के संदर्भ में होती थी, आज वही प्रदेश अपनी जनजातीय विरासत, लोक संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और विकास की संभावनाओं के साथ नई पहचान बना रहा है. उन्होंने कहा कि भारत मंडपम में आयोजित व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जो स्वरूप दिखाई दे रहा है, वह प्रदेश में हो रहे बदलावों को दर्शाता है. यहां परंपरा के साथ आधुनिकता, सांस्कृतिक विरासत के साथ विकास और स्थानीय हुनर के साथ आर्थिक अवसरों का संगम देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार वे इतनी बड़ी संख्या में अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शामिल हुए हैं.

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

लोक नृत्यों ने दिखाई प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और अनूठी लोक परंपराओं के लिए जाना जाता है. प्रदेश की लोक संस्कृति पीढ़ियों से कलाकारों द्वारा सहेजी गई अमूल्य धरोहर है. गौर, गौरा-गौरी, भोजली, राउत नाचा, सुआ, पंथी और करमा जैसे पारंपरिक नृत्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक समृद्धि को प्रदर्शित करते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन देश और दुनिया के लोगों को प्रदेश की कला, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं. समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल

गौर, पंथी और राउत नाचा की आकर्षक प्रस्तुतियां

भारत मंडपम के एम्फी थिएटर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रदेश के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां रहीं. पारंपरिक वेशभूषा और आभूषणों से सजे कलाकारों ने मांदर, ढोल और अन्य लोक वाद्ययंत्रों की धुन पर अपनी कला का प्रदर्शन किया. गौर नृत्य के जरिए बस्तर की जनजातीय परंपराओं को दिखाया गया, वहीं गौरा-गौरी नृत्य ने प्रदेश की लोक आस्था और धार्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की. भोजली नृत्य में कृषि संस्कृति और प्रकृति के प्रति जुड़ाव दिखाई दिया, जबकि राउत नाचा ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक नृत्य शैली से दर्शकों को परिचित कराया.

सुआ, पंथी और करमा नृत्य ने मोहा मन

सांस्कृतिक संध्या में सुआ नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की महिलाओं की लोक परंपराओं और सामूहिक जीवनशैली को प्रदर्शित किया गया. पंथी नृत्य में सतनामी समाज की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दी, जबकि करमा नृत्य ने प्रकृति और सामूहिक उत्सव की भावना को जीवंत किया. कलाकारों की रंग-बिरंगी वेशभूषा, पारंपरिक आभूषण और तालबद्ध नृत्य मुद्राएं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. अलग-अलग अंचलों की नृत्य शैलियों ने एक ही मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को प्रस्तुत किया. इस आयोजन ने प्रदेश की लोक कलाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर प्रदान किया.

नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा

छत्तीसगढ़ पवेलियन में स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन

सांस्कृतिक समारोह के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाए गए छत्तीसगढ़ पवेलियन का भी भ्रमण किया. उन्होंने विभिन्न विभागों और उद्यमियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर वहां प्रदर्शित उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय विशेषताओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने बस्तर की पारंपरिक बेलमेटल कला, चांपा के कोसा सिल्क, जनजातीय आभूषण, हथकरघा वस्त्र और वनोपज से तैयार उत्पादों को देखा. मुख्यमंत्री ने कोदो, कुटकी और रागी जैसे मिलेट उत्पादों की जानकारी भी ली. उन्होंने प्रदेश के स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक कलाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बोले, राज्य गठन के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल

चित्रकोट जलप्रपात का 3D अनुभव बना आकर्षण

छत्तीसगढ़ पवेलियन में चित्रकोट जलप्रपात का 3D वर्चुअल रियलिटी अनुभव भी आगंतुकों के लिए खास आकर्षण रहा. इस तकनीक के माध्यम से लोगों को बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता का आभासी अनुभव कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के जरिए प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित करना पर्यटन को बढ़ावा देने का अभिनव प्रयास है. इससे देश और विदेश से आने वाले लोग छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता तथा पर्यटन की संभावनाओं को बेहतर तरीके से जान सकेंगे. इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG Success Story: रायपुर के पराक्रम और मोहम्मद गौस का अंतरराष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन, दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें