CG News: कृषक उन्नति योजना में किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी आदान सहायता

CG News: कृषक उन्नति योजना में किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी आदान सहायता

CG News: कृषक उन्नति योजना में किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी आदान सहायता

CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता किसानों के लिए आर्थिक मदद का बड़ा माध्यम बन रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही है. धान का मूल्य 3,100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को कृषि रकबे के आधार पर 13,839 रुपये प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता देने की व्यवस्था की गई है. खास बात यह है कि जिन किसानों ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचा है, उन्हें भी पात्रता के अनुसार पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी.

धान खरीदी और आदान सहायता से खेती को मिला संबल, किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने जताई खुशी

सरगुजा जिले के रामपुर धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंचे ग्राम नवाबांध निवासी किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने सरकार के इस फैसले पर प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में धान बिक्री के लिए अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं. उपज का उचित मूल्य मिलने और साथ में आदान सहायता की व्यवस्था होने से खेती के जरूरी खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी. किसान ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सरकार के इन फैसलों से किसानों को आर्थिक राहत मिल रही है.

किसानों की सुविधा के लिए साय सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश में 360 नए धान  उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति - cg govt boosts paddy procurement with 360  new centers

कम उत्पादन पर भी मिलेगी पूरी आदान सहायता

किसान अर्जुन राम राजवाड़े ने कहा कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरी आदान सहायता देने का निर्णय विशेष राहत देने वाला है. कई बार खेतों में उत्पादन निर्धारित मात्रा से कम होता है, ऐसे में किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस व्यवस्था से कम उत्पादन वाले किसानों को भी प्रति एकड़ निर्धारित सहायता राशि का लाभ मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि सरकार से मिलने वाली यह आर्थिक मदद किसानों की स्थिति मजबूत करने के साथ अगली फसल की तैयारी में भी उपयोगी साबित होगी.

सरगुजा में 62 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सरगुजा जिले में कुल 62 हजार 471 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है. इन किसानों का कुल पंजीकृत कृषि रकबा 67 हजार 929.40 हेक्टेयर दर्ज किया गया है. किसानों को धान बेचने में सुविधा देने के उद्देश्य से जिले में पहले से संचालित 54 उपार्जन केंद्रों के अलावा सात नए केंद्र भी शुरू किए गए हैं. इसके साथ ही जिले में धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है.

धान खरीद पर मचे 'संग्राम' की ये है पूरी कहानी, यूं ही नहीं नाराज हैं  आढ़तिया, राइस म‍िलर और क‍िसान - story of struggle over paddy procurement it  is not just that commission agents rice millers and farmers are angry ntc -  AajTak

15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी

सरगुजा जिले के सभी 61 धान उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर 2026 से खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली लागू की गई है. इसके अलावा किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप की सुविधा भी दी गई है. इस ऐप के जरिए किसान घर बैठे ही धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं. इससे उपार्जन केंद्रों में अनावश्यक परेशानी और समय की बचत करने में मदद मिल रही है.

धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को राहत

किसान अर्जुन राम राजवाड़े के मुताबिक, उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं और कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली आदान सहायता से किसानों को काफी संबल मिल रहा है. एक ओर धान का उचित मूल्य मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर कृषि रकबे के आधार पर आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है. राज्य सरकार की इन व्यवस्थाओं से किसानों को अपनी उपज बेचने और आगामी खेती की तैयारियां करने में आर्थिक मदद मिल रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को 5 राष्ट्रीय सम्मान, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में प्रथम

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: कृषक उन्नति योजना में किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी आदान सहायता”

Leave a Comment

और पढ़ें