Satna News : सतना मण्डल को लगा झटका, सतना से छिन गई टाइगर सफारी
Satna News : मैहर जिले को वन मण्डल बनाने के लिए मोहन सरकार द्वारा नोटिस जारी कर दी गई है सतना मंडल से अलग करते हुए नया मैहर वन मंडल गठित कर दिया है। वन मंडलाधिकारी का पद भारतीय वन सेवा संवर्ग का स्वीकृत किया गया है।
मध्यप्रदेश शासन ने सतना मण्डल को बड़ा झटका दे दिया है सतना जिले को विभाजित कर मैहर को अलग जिला बनाने के बाद भी मैहर वनमंडल अभी तक सतना वन मंडल के अंतर्गत ही आता था। राज्य शासन ने 7 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर सतना मंडल से अलग करते हुए नया मैहर वन मंडल गठित कर दिया है। नए मैहर वन मंडल का मुख्यालय भी मैहर होगा। इसके साथ ही मैहर वन मंडल कार्यालय प्रारंभ करने के लिए वन मंडलाधिकारी के एक पद सहित 24 नए पद भी स्वीकृत किए हैं।
ऐसे होगी मैहर वन मंडल की प्रशासनिक संरचना
वन मण्डल मुख्य्यालय मैहर को बनाया गया वही वन परिक्षेत्र मुख्यालय मैहर, अमरपाटन, मुकुन्दपुर बनाया गया मैहर वन परिक्षेत्र में अमदरा, भदनपुर और मैहर उप वनपरिक्षेत्र होंगे जिसमें 20 बीट होंगी और इसका क्षेत्रफल 31523 हेक्टेयर होगा। अमरपाटन परिक्षेत्र में अमरपाटन, गोरसरी और रामगढ़ उप वन परिक्षेत्र होंगे। इसमें 13 बीट होंगी और इसका क्षेत्रफल 18779 हेक्टेयर होगा। मुकुन्दपुर परिक्षेत्र में मुकुन्दपुर, जिगना और रामगढ़ उप वन परिक्षेत्र होंगे जिसमें 15 बीट होंगी और क्षेत्रफल 10537 हेक्टेयर होगा।
अब यह बचा सतना वन मंडल में
विभाजन के बाद सतना मंडल के पास अब उप वनमंडल में सतना, उचेहरा और चित्रकूट उप वनमंडल में नागौद, चित्रकूट, बरौंधा और मझगवां और सतना वनमंडल में अब 1,65,834 हेक्टेयर एरिया शेष है
व्हाइट टाइगर सफारी को उप वनमंडल दर्जा
मैहर विभाजन के बाद भी व्हाइट टाइगर सफारी सतना वनमंडल के अंतर्गत आती थी। लिहाजा जिला विभाजन के बाद भी इसे सतना की कैफियत में देखा जाता था। लेकिन मैहर वन मंडल गठित हो जाने के बाद मुकुंदपुर सफारी अब पूरी तरह से मैहर जिले के अंतर्गत आ गई है। व्हाइट टाइगर सफारी और चिडिय़ाघर मुकुन्दपुर को उप वनमंडल बनाया गया है।
यह भी पढ़े : MP News : भोपाल में बड़े कारोबारी पर आयकर विभाग का शिकंजा

Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |