CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त पर अपडेट

CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त पर अपडेट

CG News: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खबर, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त पर अपडेट

CG News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही लाखों महिलाओं को अब 30वीं किस्त का इंतजार है. महिलाओं के मन में सवाल है कि किस्त कब जारी होगी और खाते में राशि आई है या नहीं, इसकी जानकारी कैसे मिलेगी.

Mahtari Vandan Yojana, 6th installment, Women and Child Development Department, 1 August, Mahtari Vandan Yojana App

अगस्त में जारी हो सकती है किस्त

महतारी वंदन योजना की किस्तें सामान्य तौर पर हर महीने की शुरुआत में जारी की जाती हैं. पिछली बार 11 जुलाई को योजना की 29वीं किस्त जारी की गई थी, जिसमें 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई थी, इसी क्रम को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 30वीं किस्त अगस्त महीने के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है. हालांकि, किस्त जारी होने की अंतिम तारीख की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार रहेगा.

CG में महिलाओं को सरकार ने दिए 14 हजार करोड़ रुपए, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं- पात्र भी जुड़ेंगी | Cg News Cg Govt Has Given 14000 Crore Rupees To Women In Chhattisgarh

राशि आई या नहीं ऐसे करें चेक

किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी महिलाओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक से एसएमएस प्राप्त होता है. अगर किसी कारण से मैसेज नहीं आया है तो महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से भी भुगतान की स्थिति देख सकती हैं, ऑनलाइन भुगतान स्थिति देखने के लिए महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं. इसके बाद आवेदन एवं भुगतान स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

अब तक जारी हो चुकी हैं 29 किस्तें

बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की थी. इसके तहत प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में डीबीटी के जरिए 626.25 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी.

यह भी पढ़ें : CG News: प्रयास Excellence Meet में सीएम साय का संवाद, छात्रों को दिया सेवा और सफलता का संदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें