CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव, गेट नंबर-2 बंद होने से बदलेगी यात्रियों और वाहनों की आवाजाही

CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव, गेट नंबर-2 बंद होने से बदलेगी यात्रियों और वाहनों की आवाजाही

CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा बदलाव, गेट नंबर-2 बंद होने से बदलेगी यात्रियों और वाहनों की आवाजाही

CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य को लेकर यातायात व्यवस्था में एक बार फिर बदलाव किया जा रहा है. सोमवार रात 11 बजे से स्टेशन का मुख्य गेट नंबर-2 बैरिकेडिंग लगाकर बंद करने की तैयारी है. हालांकि, अंतिम निर्णय शाम को होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा. गेट बंद होने के साथ यहां से प्लेटफार्म नंबर-1 तक यात्रियों की सीधी आवाजाही भी रोक दी जाएगी.

Raipur News: बदलेगा Raipur Railway Station का ट्रैफिक रूट, शाम तक आ सकता है  बड़ा फैसला

नए रूट का होगा ट्रायल

गेट नंबर-2 बंद होने के बाद यात्रियों और वाहन चालकों के लिए नया यातायात रूट लागू किया जाएगा. रेलवे इस व्यवस्था को शुरुआती दौर में परीक्षण के तौर पर चलाएगा. व्यवस्था सफल रहने पर गेट नंबर-2 क्षेत्र में तोड़फोड़ और पुनर्विकास का काम शुरू किया जाएगा. रेलवे ने वैकल्पिक मार्गों को लेकर पूरी यातायात योजना तैयार कर ली है, एक्सप्रेस-वे की ओर से स्टेशन आने वाले वाहन अब सिर्फ वीआईपी गेट तक पहुंच सकेंगे. इसके बाद उन्हें वापस एक्सप्रेस-वे या फाफाडीह की ओर जाना होगा. वहीं, गुरुद्वारा के सामने वाले रास्ते से आने वाले वाहन गेट नंबर-3 तक जा सकेंगे. गेट नंबर-2 बंद होने के बाद स्टेशन के सामने पार्किंग और वाहनों की आवाजाही को भी नए तरीके से व्यवस्थित किया जाएगा.

पुराने पार्किंग क्षेत्र में बनेगा ऑटो स्टैंड

फिलहाल गेट नंबर-2 के सामने ऑटो खड़े किए जाते हैं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यहां से ऑटो हटाए जाएंगे. इन्हें ऑटो स्टैंड के पीछे मौजूद पुराने कार पार्किंग क्षेत्र में खड़ा कराया जाएगा. स्टेशन के सामने बेतरतीब तरीके से खड़े अन्य वाहनों को भी हटाया जाएगा, ताकि यात्रियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके, रायपुर रेलवे स्टेशन की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पिछले एक साल में रेलवे, जीआरपी, आरपीएफ और यातायात पुलिस के बीच करीब छह बैठकें हो चुकी हैं. अलग-अलग योजनाओं पर चर्चा के बावजूद स्थायी समाधान अब तक लागू नहीं हो पाया. अब गेट नंबर-2 बंद कर नई व्यवस्था का ट्रायल किया जाएगा. इसके परिणाम के आधार पर पुनर्विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण समारोह 2026, उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिला सम्मान, ज्ञानेश्वरी यादव को 30 लाख की प्रोत्साहन राशि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें