CG News: कोरबा की कैंसर पीड़ित महिला के इलाज के लिए 21.69 लाख की सहायता मंजूर, सीएम साय की संवेदनशील पहल
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की 66 वर्षीय कैंसर पीड़ित महिला श्रीमती उमातिन बाई के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत उनके उपचार के लिए 21 लाख 69 हजार 344 रुपये की राशि मंजूर की गई है।

रायपुर में होगा बेहतर इलाज
स्वीकृत राशि से मरीज का इलाज रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (मेकाहारा) में किया जाएगा। महिला फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई थी, परिजनों द्वारा बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन दिए जाने के बाद मामले पर तुरंत कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायता राशि स्वीकृत कर इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
परिवार को मिली बड़ी राहत
इस सहायता से मरीज के परिवार को बड़ी राहत मिली है। परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब समय पर और बेहतर इलाज संभव हो सकेगा, जिससे उन्हें नई उम्मीद मिली है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम बगिया स्थित कैंप कार्यालय को लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम माना जा रहा है। यहां स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है, यह पहल सरकार की संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है, जहां जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे जनता का शासन पर भरोसा और मजबूत हो रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: उत्कृष्टता केंद्र योजना से बदलेगी छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था, 36 कॉलेज बनेंगे आधुनिक स्किल हब
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
