CG News: नारायणपुर के किसान धरमू उसेंडी बने मिसाल, बिजली और आधुनिक खेती से बढ़ी आय
CG News: नारायणपुर जिले के ग्राम तेलसी के किसान धरमू उसेंडी ने यह साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। कभी बारिश पर निर्भर रहने वाले धरमू आज अपने क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
पहले बारिश पर निर्भर थी खेती
कुछ समय पहले तक उनकी खेती पूरी तरह मानसूनी बारिश पर आधारित थी। अनियमित बारिश के कारण कई बार फसलें खराब हो जाती थीं, जिससे आर्थिक नुकसान होता था। सिंचाई के लिए डीजल पंप का उपयोग भी काफी महंगा साबित हो रहा था, सरकारी योजना के तहत कृषि कार्य के लिए बिजली कनेक्शन मिलने के बाद उनकी खेती में बड़ा बदलाव आया। उन्होंने विद्युत चालित पंप लगाकर सिंचाई व्यवस्था को मजबूत किया, जिससे डीजल खर्च खत्म हुआ और समय पर फसलों को पानी मिलने लगा।
आधुनिक खेती की ओर कदम
इसके बाद धरमू उसेंडी ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में वैज्ञानिक खेती अपनाई। उन्होंने उन्नत बीजों का उपयोग किया और खाद का संतुलित प्रयोग शुरू किया। समय पर बुवाई और सही प्रबंधन से उत्पादन में काफी सुधार हुआ, नई तकनीकों के उपयोग से उनकी फसलों की गुणवत्ता बेहतर हुई और लागत में कमी आई। इससे उनकी आय भी पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है। अब खेती उनके लिए घाटे का सौदा नहीं रही।
गांव के किसानों के लिए प्रेरणा
आज धरमू अपने गांव और आसपास के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि सही संसाधन और जानकारी मिलने पर खेती को एक लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है, धरमू उसेंडी की सफलता यह दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकता है। उनकी कहानी आत्मनिर्भर कृषि की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
यह भी पढ़ें : CG News: कोरबा की कैंसर पीड़ित महिला के इलाज के लिए 21.69 लाख की सहायता मंजूर, सीएम साय की संवेदनशील पहल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
