CG News: कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्ती तिहार, कृषि मंत्री करेंगे पारंपरिक पूजा और बीज बुआई की शुरुआत

CG News: कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्ती तिहार, कृषि मंत्री करेंगे पारंपरिक पूजा और बीज बुआई की शुरुआत

CG News: कृषि विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल को मनाया जाएगा अक्ती तिहार, कृषि मंत्री करेंगे पारंपरिक पूजा और बीज बुआई की शुरुआत

CG News: छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि परंपरा और लोक संस्कृति के प्रतीक अक्ती तिहार का आयोजन 20 अप्रैल को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में किया जाएगा। अक्षय तृतीया के अवसर पर यह पर्व खेती के नए सत्र की पारंपरिक शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।

राज्य स्तरीय भव्य आयोजन

स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र के पास स्थित प्रक्षेत्र में यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

धरती माता और बीजों की पूजा

अक्ती तिहार के अवसर पर धरती माता और बीजों की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही प्रतीकात्मक रूप से बीज बुआई का कार्य शुरू किया जाएगा, जो कृषि कार्य की शुभ शुरुआत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है, कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को कृषि आदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही नई बीज बुआई तकनीक और कृषि में ड्रोन के उपयोग का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी मिलेगी।

जैविक खेती पर विशेष प्रशिक्षण

कृषि विज्ञान केन्द्र रायपुर द्वारा “रासायनिक उर्वरकों का विकल्प” विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसानों को जैविक और टिकाऊ खेती के तरीकों की जानकारी दी जाएगी, अक्ती तिहार केवल कृषि विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों, महाविद्यालयों और अनुसंधान केन्द्रों में भी मनाया जाएगा।

परंपरा और आस्था का संगम

यह पर्व छत्तीसगढ़ की कृषि संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस दिन गांवों में देवी-देवताओं की पूजा होती है, ग्राम बैगा द्वारा ठाकुर देव को धान अर्पित किया जाता है और किसान शुभ मुहूर्त में खेती की शुरुआत करते हैं, अक्ती तिहार न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह किसानों के लिए नई उम्मीद, आधुनिक तकनीक और बेहतर उत्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण शुरुआत भी है।

यह भी पढ़ें : CG News: कोरिया में अवैध कोयला खनन पर सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, सुरंगों को ब्लास्टिंग से बंद करने के निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें