CG News: कोरिया में अवैध कोयला खनन पर सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, सुरंगों को ब्लास्टिंग से बंद करने के निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में अवैध कोयला खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए लगातार दूसरे दिन व्यापक अभियान चलाया है। रायपुर से पहुंची सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने देवखोल और भालूमाड़ा क्षेत्रों का निरीक्षण कर अवैध खनन स्थलों को चिन्हित किया और उन्हें ब्लास्टिंग कर स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए।
संयुक्त टीम का सघन निरीक्षण
इस कार्रवाई में जिला स्तरीय टास्क फोर्स खनिज, वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। हालांकि मौके पर वर्तमान में कोई कोयला या खनन सामग्री नहीं मिली, लेकिन पहले यहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन गतिविधियां चल रही थीं।
![]()
6 टन कोयला और भारी उपकरण जब्त
एक दिन पहले, शनिवार को पटना तहसील के देवखोल जंगल में चलाए गए अभियान में प्रशासन ने बड़ी सफलता हासिल की थी।
इस दौरान
• 6 टन से अधिक कोयला जब्त किया गया
• कई अवैध सुरंगें ध्वस्त की गईं
• खनन में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद हुए
इन उपकरणों में फावड़ा, गैती, इलेक्ट्रिक पंप, पाइप और बड़ी मात्रा में बिजली के तार शामिल थे।

150 मीटर लंबी सुरंगों में कार्रवाई
टीम ने करीब 150 मीटर लंबी सुरंगों के भीतर प्रवेश कर अवैध खनन की जांच की। इन सुरंगों का उपयोग लंबे समय से कोयला निकालने के लिए किया जा रहा था, रविवार को हुई इस कार्रवाई में कोरिया के साथ-साथ सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिलों के खनिज अधिकारी, पुलिस, वन और राजस्व विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे।
ब्लास्टिंग से स्थायी बंदी का आदेश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चिन्हित अवैध खनन स्थलों को ब्लास्टिंग के माध्यम से स्थायी रूप से बंद किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां दोबारा शुरू न हो सकें, इस सख्त कार्रवाई के बाद अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान और तेज किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : CG News: गौरेला में प्रधानमंत्री आवास योजना से मन्नू राठौर परिवार का जीवन बदला, मिला सुरक्षित पक्का घर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
