CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में दूसरे दिन भी एयर शो का रोमांच, 8 हजार फीट से पैराशूट के जरिए उतरे वायुसेना के जवान

CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में दूसरे दिन भी एयर शो का रोमांच, 8 हजार फीट से पैराशूट के जरिए उतरे वायुसेना के जवान

CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में दूसरे दिन भी एयर शो का रोमांच, 8 हजार फीट से पैराशूट के जरिए उतरे वायुसेना के जवान

CG Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर भारतीय वायुसेना का दो दिवसीय एयर शो 2 नवंबर को दूसरे दिन भी जारी है. नया रायपुर के सेंध लेक में वायुसेना की टीमें अपने रोमांचक हवाई करतबों से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. फिलहाल आकाशगंगा टीम का प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें जवान C-295 विमान से करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए नीचे उतरने का प्रदर्शन कर रहे हैं.

Raipur Air Show LIVE | Sarang Team Performance & IAF Stunts at Sendh Lake

C-295 विमान से पैराशूट के जरिए उतरे जवान

आकाशगंगा टीम के जवानों ने आसमान से पैराशूट के जरिए उतरकर अपने प्रशिक्षण और कौशल का प्रदर्शन किया. रविवार 1 नवंबर को एयर शो के पहले दिन भी टीम के 8 जवान C-295 विमान से करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए नीचे उतरे थे. आज दूसरे दिन भी दर्शकों को यह रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, एयर शो के दूसरे दिन दर्शकों को भारतीय वायुसेना की सारंग टीम का हवाई प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा. टीम के पांच हेलिकॉप्टर आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाकर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे. पहले दिन भी सारंग टीम के पांचों हेलिकॉप्टरों ने एक साथ उड़ान भरकर कई आकर्षक आकृतियां बनाई थीं.

छत्तीसगढ़ के 25 साल : जमीन पर विकास की गौरव यात्रा, देश के आसमान पर सूर्य  किरण की शौर्य गाथा

रंगीन धुएं के बीच बनाए आकर्षक फॉर्मेशन

1 नवंबर को सारंग टीम के हेलिकॉप्टरों ने आसमान में सटीक तालमेल के साथ नजदीकी उड़ान और एक साथ दिशा बदलने जैसे करतब दिखाए. रंगीन धुएं के बीच हेलिकॉप्टरों ने अलग-अलग फॉर्मेशन बनाए, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे, एयर शो के पहले दिन MI-17 हेलिकॉप्टर से जवानों ने रस्सी के सहारे जमीन पर उतरने का प्रदर्शन भी किया. इस तकनीक को रैपलिंग कहा जाता है. इसका इस्तेमाल विशेष परिस्थितियों में जवानों को तेजी से किसी स्थान पर पहुंचाने के लिए किया जाता है.

नवा रायपुर में एयरफोर्स का तूफानी प्रदर्शन आज, आसमान में रोमांचक शो, देख  खड़े हो जाएंगे रोंगटे - Chhattisgarh News

युवाओं को वायुसेना के कामकाज से परिचित कराने की पहल

एयर शो के जरिए आम लोगों को भारतीय वायुसेना के प्रशिक्षण, तकनीक और कार्यक्षमता से परिचित कराया जा रहा है. इसके साथ ही युवाओं को वायुसेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना भी आयोजन का उद्देश्य है. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 700 से 800 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, एयर शो देखने बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस ने यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की है. अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए अलग रास्ते और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं. पार्किंग स्थलों से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए 20 बसें और 55 ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है.

Chhattisgarh Rajyotsav Air Show | IAF Commandos Mi-17 Sarang Stunts

पुलिस ने दर्शकों से की अपील

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने दर्शकों से निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है. पुलिस ने सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े नहीं करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है. पार्किंग स्थल से कार्यक्रम स्थल तक पैदल भी जाना पड़ सकता है, इसलिए दर्शकों को पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : CG News: 116 दिन बाद ओमान से भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर, CBI-ED करेगी पूछताछ, जानिए पूरा मामला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG Rajyotsav 2026: राज्योत्सव में दूसरे दिन भी एयर शो का रोमांच, 8 हजार फीट से पैराशूट के जरिए उतरे वायुसेना के जवान”

Leave a Comment

और पढ़ें