CG News: जबलपुर से रायपुर तक बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे, MP और CG के बीच कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
CG News: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली बड़ी परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है, जबलपुर से मंडला और चिल्फीघाटी होते हुए कवर्धा, सिमगा और रायपुर तक जाने वाले मार्ग को 6 लेन एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित किया जाएगा, इस हिस्से पर करीब 2500 करोड़ रुपए खर्च होने की बात सामने आई है, इससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन और परिवहन को नई गति मिलने की उम्मीद है.
जबलपुर-रायपुर सफर 4 घंटे में
परियोजना पूरी होने के बाद जबलपुर से रायपुर की सड़क यात्रा का समय काफी कम होने का अनुमान है, अभी इस सफर में करीब 7 से 8 घंटे लगते हैं, जबकि 6 लेन कॉरिडोर बनने के बाद यह समय करीब 3.5 से 4 घंटे रह सकता है, वहीं भोपाल से रायपुर की यात्रा भी मौजूदा 14 से 15 घंटे के मुकाबले करीब 6 से 7 घंटे में पूरी होने की संभावना है, जिससे यात्रियों और माल परिवहन दोनों को फायदा मिलेगा.

चिल्फीघाटी में निर्माण सबसे चुनौतीपूर्ण
इस कॉरिडोर में चिल्फीघाटी का करीब 8 किलोमीटर लंबा हिस्सा निर्माण के लिहाज से सबसे मुश्किल माना जा रहा है, मौजूदा मार्ग कई जगह केवल दो लेन का है और दोनों ओर पहाड़ी क्षेत्र मौजूद हैं, ऐसे में 6 लेन के लिए अतिरिक्त जगह तैयार करना आसान नहीं होगा, इसके लिए कई हिस्सों में पहाड़ों की कटिंग करनी पड़ सकती है, साथ ही रिटेनिंग वॉल, ड्रेनेज और भूस्खलन रोकने जैसी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी जरूरी होंगी.
कई जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
प्रस्तावित मार्ग जबलपुर और मंडला से होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा और चिल्फीघाटी, कवर्धा, बेमेतरा तथा सिमगा के रास्ते रायपुर से जुड़ेगा, सड़क चौड़ी होने के बाद दोनों राज्यों के बीच व्यापार, उद्योग और माल परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं भोरमदेव और चिल्फी जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान हो सकती है.
पहाड़ कटेंगे, पेड़ों पर भी असर संभव
6 लेन सड़क के निर्माण के लिए सामान्य सड़क की तुलना में काफी अधिक चौड़ाई की जरूरत होगी, खासकर चिल्फीघाटी के पहाड़ी हिस्से में सड़क विस्तार के लिए बड़े स्तर पर कटिंग करनी पड़ सकती है, इसके कारण परियोजना के दायरे में आने वाले वन क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की संभावना भी जताई जा रही है, हालांकि पर्यावरण और पहाड़ी ढलानों की सुरक्षा के लिए निर्माण के दौरान तकनीकी उपाय महत्वपूर्ण होंगे, कुल मिलाकर यह कॉरिडोर मध्यभारत में सड़क संपर्क की बड़ी कड़ी बन सकता है.
यह भी पढ़ें : CG News: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, अब स्टेशन से किराए पर मिलेगी बाइक
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
