CG News: राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ व्यापमं की परीक्षा आयोजित, 62 सेंटर्स पर दो लेयर की सुरक्षा में शामिल हुए हजारों परीक्षार्थी

CG News: राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ व्यापमं की परीक्षा आयोजित, 62 सेंटर्स पर दो लेयर की सुरक्षा में शामिल हुए हजारों परीक्षार्थी

CG News: राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ व्यापमं की परीक्षा आयोजित, 62 सेंटर्स पर दो लेयर की सुरक्षा में शामिल हुए हजारों परीक्षार्थी

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा बड़ी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. जिला प्रशासन और व्यापमं द्वारा परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं.

Raipur Govt Exam Centers | 2782 Students Appear B.Ed & BSc Nursing Exam on  11 June

62 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा

परीक्षा के सफल संचालन के लिए पूरे राजनांदगांव जिले में कुल 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यह परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें पहली पाली सुबह और दूसरी पाली दोपहर में रखी गई है. इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रदेश भर से हजारों अभ्यर्थी पहुंचे हैं, गड़बड़ी और अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए केंद्रों पर दो स्तरीय जांच व्यवस्था लागू की गई. मुख्य गेट पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और बायोमेट्रिक की जांच की गई, जबकि परीक्षा हॉल के प्रवेश द्वार पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल व ब्लूटूथ जैसी प्रतिबंधित सामग्रियों को रोकने के लिए गहन तलाशी ली गई.

सेंटर्स पर पुलिस बल और पर्यवेक्षक तैनात

सभी 62 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. परीक्षा केंद्रों के अंदर केंद्रीय पर्यवेक्षक लगातार निगरानी कर रहे हैं, वहीं बाहर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई है और अभिभावकों तथा भीड़ को केंद्रों से उचित दूरी पर रखा गया है, प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. यदि कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों का उपयोग करते या नियमों का उल्लंघन करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में जारी है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय का सिंगापुर दौरा, SING फोरम 2026 में निवेशकों को करेंगे आमंत्रित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें