CG News: स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, नमस्ते योजना में देश में संयुक्त पहला स्थान

CG News: स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, नमस्ते योजना में देश में संयुक्त पहला स्थान

CG News: स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, नमस्ते योजना में देश में संयुक्त पहला स्थान

CG News: केंद्र सरकार की नमस्ते योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने देश में संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है, प्रदेश के साथ आंध्रप्रदेश, ओडिशा, त्रिपुरा, उत्तरप्रदेश और पुदुचेरी भी इस उपलब्धि में शामिल हैं. 100 अंकों के मूल्यांकन में सत्यापन, मशीनीकरण, हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा और जीरो फेटलिटी जैसे प्रमुख मानकों पर राज्य का प्रदर्शन बेहतर रहा है.

मैनुअल सफाई रोकना योजना का प्रमुख लक्ष्य

केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम यानी नमस्ते योजना शुरू की थी, इसका उद्देश्य सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई में मशीनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और खतरनाक परिस्थितियों में मैनुअल सफाई को खत्म करना है. साथ ही सफाई कार्य के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और कर्मचारियों की मौतों को शून्य करने पर भी जोर दिया जा रहा है.

छत्तीसगढ़ ने नमस्ते योजना में बनाया रिकॉर्ड, देश में संयुक्त रूप से नंबर 1,  पांच राज्यों के साथ हासिल किया पहला स्थान

कर्मियों को सुरक्षा उपकरण और सामाजिक सुरक्षा

छत्तीसगढ़ में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले 1,487 कर्मियों का सर्वे कराया गया है, इनमें से 1,465 कर्मियों का सत्यापन पूरा हो चुका है. प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में 1,428 कर्मियों को पीपीई किट दी गई है, जबकि 1,374 कर्मियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं. इसके अलावा 139 कर्मियों को सुरक्षित तरीके से काम करने का प्रशिक्षण दिया गया है.

वेस्ट पिकर्स की भी हो रही प्रोफाइलिंग

नमस्ते योजना के तहत कचरा संग्रहण करने वाले वेस्ट पिकर्स को भी सुरक्षा और सामाजिक सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है, राज्य में 8,527 वेस्ट पिकर्स की प्रोफाइलिंग की गई है और 6,799 का सत्यापन पूरा हो चुका है. इनमें 991 लोगों को पीपीई किट तथा 512 को व्यावसायिक सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया है, वहीं 6,287 वेस्ट पिकर्स को प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही है.

14420 हेल्पलाइन और 47 ईआरएसयू की सुविधा

आपात स्थिति में स्वच्छता कर्मियों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ में 47 इमरजेंसी रिस्पांस सैनिटेशन यूनिट्स यानी ईआरएसयू संचालित की जा रही हैं, इसके साथ 14420 हेल्पलाइन भी उपलब्ध है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस उपलब्धि पर नगरीय निकायों और संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है, साथ ही खतरनाक मैनुअल सफाई की प्रथा को पूरी तरह समाप्त करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के 63 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित, 4 शिक्षकों को मिला स्मृति पुरस्कार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें