CG News: अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के तीन रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
CG News: छत्तीसगढ़ में रेलवे सुविधाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकार्पण किया. इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे यात्रियों को पहले से बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा, रायपुर के पास स्थित सरोना रेलवे स्टेशन का करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया है. स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया यात्री भवन तैयार किया गया है. साथ ही वाहनों की आवाजाही के लिए आधुनिक सर्कुलेटिंग एरिया भी विकसित किया गया है.

यात्रियों के लिए बढ़ाई गई सुविधाएं
स्टेशन पर बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगाई गई हैं. अलग-अलग प्लेटफॉर्म को जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया गया है. प्लेटफॉर्म का विस्तार किया गया है और यात्रियों को मौसम से राहत देने के लिए शेल्टर की संख्या भी बढ़ाई गई है. ट्रेनों की जानकारी देने के लिए आधुनिक डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम भी लगाया गया है, सरोना के साथ चांपा और बालोद रेलवे स्टेशनों का भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किया गया है. इन स्टेशनों पर बेहतर यात्री सुविधाएं, आधुनिक ढांचा और सुगम आवागमन की व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना लगातार मजबूत हो रही है. उनका कहना है कि आधुनिक रेलवे स्टेशन प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को नई गति देंगे, सरकार का मानना है कि रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से न केवल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जा रहे ये विकास कार्य छत्तीसगढ़ के रेल नेटवर्क को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी को राष्ट्रीय सम्मान, PACS आधारित ड्रोन कृषि सेवा मॉडल की देशभर में सराहना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










