CG News: सफलता की कहानी: श्री अन्न (मिलेट) से बदल रही किसानों की जिंदगी

CG News: सफलता की कहानी: श्री अन्न (मिलेट) से बदल रही किसानों की जिंदगी

CG News: सफलता की कहानी: श्री अन्न (मिलेट) से बदल रही किसानों की जिंदगी

CG News: छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में मोटे अनाज यानी मिलेट्स किसानों की आय बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम बनकर उभर रहे हैं। कम लागत, कम पानी की आवश्यकता और बंजर भूमि में भी बेहतर उत्पादन के कारण रागी, कोदो और कुटकी जैसी फसलें किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं, पहले पारंपरिक भोजन माने जाने वाले मोटे अनाज आज “सुपरफूड” के रूप में विश्व स्तर पर पहचान बना चुके हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ये अनाज अब घरों के साथ-साथ होटल और रेस्टोरेंट में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, जिससे इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

श्री अन्न का महत्व

केंद्र और राज्य सरकारें मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। किसानों को प्रोत्साहन, बेहतर समर्थन मूल्य और बाजार उपलब्धता मिलने से अधिक किसान अब श्री अन्न की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं, छत्तीसगढ़ के पोटाली और नहाड़ी गांव के किसानों ने कृषक उन्नति योजना का लाभ लेकर मिलेट उत्पादन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस योजना ने उनकी आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

CG : मिलेट से बढ़ी आय, किसानों के जीवन में आई खुशहाली

दिलीप मरकाम की सफलता की कहानी

ग्राम पोटाली के किसान दिलीप मरकाम ने कोदो-कुटकी की खेती से लगभग 1.5 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया। वे धान और सब्जियों की भी खेती करते हैं और आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं, ग्राम नहाड़ी के किसान हलदर हेमला ने भी कोदो-कुटकी की खेती से लगभग 1.2 लाख रुपये का लाभ कमाया। उनका कहना है कि मिलेट की खेती कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसल साबित हो रही है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

किसानों का मानना है कि कृषक उन्नति योजना ने मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की है। इससे खेती का रकबा बढ़ा है और ग्रामीण परिवारों की आय में सुधार हुआ है, कोदो, कुटकी और रागी जैसे मोटे अनाज कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये ग्लूटेन-फ्री होते हैं और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, जिससे इनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: योग आयोग के अध्यक्ष स्व. रूपनारायण सिन्हा को सीएम साय ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें