CG News: सपेरा बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्यों का लिया जायजा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के तहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड स्थित ग्राम भीखमपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने सपेरा बस्ती में चल रहे विकास कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकानों का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने सवरा (सपेरा) जनजाति के परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि वे पिछले करीब 35 वर्षों से कच्चे घरों में रह रहे थे, लेकिन अब पक्के घर मिलने की उम्मीद जगी है, सीएम साय ने अधिकारियों को सभी आवास निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

68 परिवारों को मिल रहा लाभ
भीखमपुरा की सपेरा बस्ती में 68 परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास, सीसी रोड और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। यहां उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली जैसी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है, इस क्षेत्र में वर्ष 2024-25 में 25 आवास, वर्ष 2025-26 में 14 आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 14 आवास स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही 10 परिवारों को आवास प्लस 2.0 सर्वे में शामिल किया गया है।
लोगों से आत्मीय संवाद
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग हितग्राही रमाबाई सिदार को बैसाखी देकर सहयोग किया और बच्चों को चॉकलेट वितरित कर उनसे बातचीत की। उनकी सहजता से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कदम का पौधा और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें : CG News: नारायणपुर के किसान धरमू उसेंडी बने मिसाल, बिजली और आधुनिक खेती से बढ़ी आय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
