CG News: छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम में शामिल होंगे यश दयाल समेत तीन बड़े खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में बढ़ेगी ताकत
CG News: छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र के लिए टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी कर रहा है. टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें तेज गेंदबाज यश दयाल, ऑफ स्पिनर जयंत यादव और लेफ्ट आर्म स्पिनर धर्मेंद्र जडेजा के नाम प्रमुख हैं, भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके तेज गेंदबाज यश दयाल 2026-27 घरेलू सीजन से उत्तर प्रदेश की जगह छत्तीसगढ़ के लिए खेल सकते हैं. इसके लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की प्रक्रिया जारी है और जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
टीम के साथ शुरू की तैयारी
जानकारी के मुताबिक यश दयाल ने नई शुरुआत के लिए छत्तीसगढ़ टीम के साथ जुड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कर्नाटक के आलूर में आयोजित प्री सीजन ट्रेनिंग कैंप में भी हिस्सा लिया. वहीं जयंत यादव और धर्मेंद्र जडेजा भी टीम के साथ अभ्यास करते नजर आए, छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज अमेय खुरसिया को टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खुरसिया अब छत्तीसगढ़ टीम को नई दिशा देने और मजबूत टीम तैयार करने की जिम्मेदारी संभालेंगे.
यश दयाल का रिकॉर्ड शानदार
यश दयाल का घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने 27 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 84 विकेट, 23 लिस्ट ए मैचों में 36 विकेट और 71 टी20 मुकाबलों में 66 विकेट हासिल किए हैं. साल 2024 में उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में भी जगह मिली थी, यश दयाल समेत अनुभवी खिलाड़ियों के जुड़ने से छत्तीसगढ़ की रणजी और घरेलू क्रिकेट टीम को मजबूती मिलने की उम्मीद है. वहीं यश दयाल भी बेहतर प्रदर्शन के जरिए भारतीय टीम में दोबारा जगह बनाने की कोशिश करेंगे.
यह भी पढ़ें : CG News: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सीएम साय की बड़ी प्रतिक्रिया, नैतिकता और जिम्मेदारी का बताया उदाहरण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
