CG News: नीति आयोग में CM साय का विजन: 3 साल में बस्तर के हर परिवार की आय 30 हजार रुपये महीना करने का लक्ष्य

CG News: नीति आयोग में CM साय का विजन: 3 साल में बस्तर के हर परिवार की आय 30 हजार रुपये महीना करने का लक्ष्य

CG News: नीति आयोग में CM साय का विजन: 3 साल में बस्तर के हर परिवार की आय 30 हजार रुपये महीना करने का लक्ष्य

CG News: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर के विकास का व्यापक रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि कभी नक्सलवाद की चुनौती से जूझने वाला बस्तर अब रोजगार, शिक्षा, कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है।

बस्तर में विकास की नई पहल : 3 साल में हर परिवार की कमाई 30 हजार रुपये तक  पहुंचाने का लक्ष्य... - New Development Initiative In Bastar: Target To  Raise Every Family's

आय दोगुनी करने का लक्ष्य

राज्य सरकार ने बस्तर के परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का बड़ा संकल्प लिया है। लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में प्रत्येक परिवार की मासिक आय बढ़ाकर 30 हजार रुपये तक पहुंचाई जाए। वर्तमान में अधिकांश परिवारों की आय 15 हजार रुपये से कम है, सरकार आदिवासी परिवारों को दुधारू गाय और भैंस उपलब्ध कराकर डेयरी मॉडल को बढ़ावा दे रही है। इससे गांवों में दूध उत्पादन बढ़ेगा, महिलाओं और युवाओं को रोजगार मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर नई आर्थिक गतिविधियां विकसित होंगी।

2 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाएं

बस्तर में 32 हजार हेक्टेयर भूमि तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली दो बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इससे किसान धान के अलावा सब्जियां, फल और नकदी फसलें भी उगा सकेंगे, करीब 36 लाख लोगों की डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल तैयार की जा रही है। इससे मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित रहेंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी।

PM Modi के सामने CM साय ने पेश किया आत्मनिर्भर बस्तर विजन, 3T मॉडल से होगी  75 लाख करोड़ की इकोनॉमी ! | CM Vishnu Dev Sai in Niti Aayog Meeting |

‘सेवा डेरा’ बनेंगे विकास के केंद्र

के लगभग 200 सुरक्षा शिविरों को अब “सेवा डेरा” के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां ग्रामीणों को राशन, पेंशन, बैंकिंग, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित 371 सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिलेगा, सरकार चित्रकोट जलप्रपात और सिरपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है। वॉटर स्पोर्ट्स, जंगल सफारी, मेडिटेशन सेंटर और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देकर हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार किए जाएंगे।

AI, सेमीकंडक्टर और शिक्षा पर फोकस

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में एआई मिशन, स्टार्टअप मिशन और सेमीकंडक्टर इकाइयों की स्थापना के साथ तकनीक आधारित विकास को गति दी जा रही है। अबूझमाड़ और जगरगुंडा में 100 करोड़ रुपये की लागत से एजुकेशन सिटी विकसित की जा रही है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि निवेश, तकनीक, पर्यटन, कृषि और कौशल विकास के माध्यम से छत्तीसगढ़ को विकसित भारत-2047 के विजन के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है। बस्तर इस परिवर्तन का सबसे बड़ा उदाहरण बनने जा रहा है।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए नई “इन्फॉर्मर इंसेंटिव स्कीम”, शिकायत पर ₹1000 का इनाम, हेल्पलाइन जारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें