CG News: नारायणपुर पुनर्वास केंद्र पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा, युवाओं को विकास और आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ने का संदेश
CG News: नारायणपुर जिले के दौरे पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में रह रहे उन युवाओं से मुलाकात की, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा को अपनाया है। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने युवाओं के अनुभवों, प्रशिक्षण और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

सरकारी योजनाओं की पहुंच का लिया जायजा
संवाद के दौरान युवाओं से विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों और सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई। यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि पात्र हितग्राहियों तक शासन की सभी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे, उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनर्वास का उद्देश्य केवल मुख्यधारा से जोड़ना नहीं, बल्कि युवाओं को सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन के अवसर प्रदान करना भी है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कौशल विकास गतिविधियों की सराहना
पुनर्वास केंद्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी लेते हुए उन्होंने विभिन्न कौशल विकास गतिविधियों की प्रशंसा की। विशेष रूप से महिलाओं द्वारा वाहन संचालन और अन्य व्यावसायिक कौशल सीखने के प्रयासों को सराहा गया, युवाओं ने कृषि कार्यों के लिए बेहतर सिंचाई सुविधाओं की आवश्यकता बताई। इस पर अधिकारियों को आवश्यक सर्वे कराकर संभावित समाधान तैयार करने के निर्देश दिए गए, ताकि कृषि को स्थायी रोजगार का माध्यम बनाया जा सके।
जनभागीदारी और जागरूकता पर बल
कार्यक्रम के दौरान पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण समुदायों की सक्रिय भागीदारी पर भी चर्चा हुई। युवाओं से अपील की गई कि वे भ्रामक जानकारी से दूर रहें और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें, नेताओं ने कहा कि बस्तर क्षेत्र अब शांति, विकास और नए अवसरों की दिशा में आगे बढ़ रहा है। समाज की मुख्यधारा से जुड़ने वाले युवा इस परिवर्तन के महत्वपूर्ण साझेदार बन रहे हैं, सरकार और प्रशासन का लक्ष्य पुनर्वास योजनाओं के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराना है। इससे वे समाज में नई पहचान बनाकर सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ सकेंगे।
यह भी पढ़ें : CG News: बीजापुर में विकास का नया अध्याय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताईं सरकार की प्राथमिकताएं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
