CG News: BJP की नई रणनीति, युवा नेताओं को आगे कर पहली बार वोट देने वालों से साधेगी सीधा संवाद
CG News: प्रदेश भाजपा में अब युवा नेताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों में पहले से ज्यादा जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, पार्टी की रणनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ पहली बार मतदान करने वाले नए वोटरों तक पहुंच बनाने पर भी जोर है, Gen-Z की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के बीच भाजपा अपने युवा चेहरों को संगठन और अभियानों में आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है.
नए वोटरों से सीधे संवाद की तैयारी
भाजपा की नजर खासतौर पर 18 से 25 साल की उम्र वाले मतदाताओं पर है, पार्टी के कार्यक्रमों में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं को जोड़ने की कोशिश की जा रही है, तिरंगा यात्रा जैसे अभियानों में युवा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद, सामाजिक जिम्मेदारी और युवा भागीदारी जैसे मुद्दों के जरिए नई पीढ़ी से संवाद स्थापित कर रहे हैं.

युवा मोर्चा संभाल रहा अभियान की कमान
तिरंगा यात्रा सहित कई आयोजनों में भाजपा के युवा पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, कॉलेज छात्र और नए मतदाता शामिल हो रहे हैं, वहीं युवा मोर्चा सदस्यता अभियान के जरिए भी युवाओं को संगठन से जोड़ने पर काम कर रहा है, बस्तर संभाग में भी मोर्चे की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
BJP की नजर भविष्य के नेतृत्व पर
संगठन में युवा नेताओं को जिम्मेदारी देने के पीछे सिर्फ मौजूदा गतिविधियों को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि भविष्य के नेतृत्व की नई टीम तैयार करना भी अहम माना जा रहा है, आने वाले समय में बूथ, मंडल और जिला स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ सकती है, पार्टी संगठन में नई ऊर्जा लाने के लिए युवा चेहरों को ज्यादा अवसर देने की दिशा में आगे बढ़ रही है.
रोजगार और डिजिटल मुद्दों पर फोकस
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक युवा मतदाताओं की प्राथमिकताएं पारंपरिक राजनीतिक मुद्दों से अलग होती जा रही हैं, रोजगार, शिक्षा, तकनीक, स्टार्टअप, खेल और डिजिटल अवसर जैसे विषय युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, ऐसे में भाजपा की कोशिश है कि युवा नेता इन मुद्दों को समझते हुए नई पीढ़ी के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें और संगठन की पहुंच को युवा मतदाताओं के बीच और मजबूत करें.
यह भी पढ़ें : CG News: जबलपुर से रायपुर तक बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे, MP और CG के बीच कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
