CG News: हाईटेक रजिस्ट्री ऑफिस से बदलेगी व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन और डिजिटल सिस्टम से मिनटों में होगा काम

CG News: हाईटेक रजिस्ट्री ऑफिस से बदलेगी व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन और डिजिटल सिस्टम से मिनटों में होगा काम

CG News: हाईटेक रजिस्ट्री ऑफिस से बदलेगी व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन और डिजिटल सिस्टम से मिनटों में होगा काम

CG News: रजिस्ट्री कराने के लिए घंटों इंतजार और लंबी कतारों की समस्या अब जल्द ही खत्म होने वाली है. राज्य का पहला हाईटेक रजिस्ट्री कार्यालय तेजी से तैयार किया जा रहा है. आधुनिक तकनीक से लैस इस भवन के शुरू होने के बाद लोगों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक रजिस्ट्री सेवाएं मिलेंगी. निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और सिविल कार्य इस वर्ष दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, नया रजिस्ट्री कार्यालय करीब 9.16 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. ग्राउंड फ्लोर सहित यह पांच मंजिला भवन होगा. फिलहाल भवन में फर्श, इलेक्ट्रिकल फिटिंग और फिनिशिंग का काम जारी है. इसके बाद सीसीटीवी नेटवर्क, सर्वर रूम और अन्य तकनीकी सुविधाएं स्थापित की जाएंगी.

बिहार में 15 जुलाई से बदल जाएगा जमीन रजिस्ट्री के नियम, पूरी प्रक्रिया होगी पेपरलेस - bihar paperless land registry from july 15 full online process

कॉरपोरेट ऑफिस जैसी मिलेंगी सुविधाएं

इस भवन में टोकन कियोस्क, हाई स्पीड वाई-फाई, बायोमेट्रिक आधार सत्यापन, रियल टाइम डिजिटल डिस्प्ले और आधुनिक सर्वर रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. पूरी तरह वातानुकूलित वेटिंग हॉल बनाया जा रहा है. भवन में तीन लिफ्ट लगाई जा रही हैं, जिससे लोगों की आवाजाही आसान होगी. यहां एक साथ कई रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार बैठकर काम कर सकेंगे, नई व्यवस्था में लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टोकन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले के जरिए नंबर बुलाया जाएगा. नागरिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर तय समय पर पहुंच सकेंगे, जिससे समय की बचत होगी और कार्यालय में भीड़ भी कम रहेगी.

हेल्प डेस्क से मिलेगी सही जानकारी

रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी. यहां दस्तावेज, शुल्क और पूरी प्रक्रिया की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी. इससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी और बिचौलियों की भूमिका भी कम होने की उम्मीद है, अधिकारियों का कहना है कि नए हाईटेक कार्यालय के शुरू होने के बाद रजिस्ट्री प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक बनेगी. इससे आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, साथ ही राजस्व व्यवस्था में भी पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी. अगले वित्तीय वर्ष से इस नए भवन से सभी रजिस्ट्री कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के तीन रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें