CG News: धमतरी में मानसून क्रिएटर मीटअप 2026 शुरू, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगी जिले की प्राकृतिक और धार्मिक विरासत

CG News: धमतरी में मानसून क्रिएटर मीटअप 2026 शुरू, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगी जिले की प्राकृतिक और धार्मिक विरासत

CG News: धमतरी में मानसून क्रिएटर मीटअप 2026 शुरू, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखेगी जिले की प्राकृतिक और धार्मिक विरासत

CG News: धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक परंपराओं और धार्मिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘मानसून क्रिएटर मीटअप 2026’ की शुरुआत हुई. इस आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे डिजिटल क्रिएटर्स ने धमतरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों और प्राकृतिक नजारों को करीब से जाना.

Creators started ‘Monsoon Safar’

क्रिएटिव कंटेंट से होगा पर्यटन का प्रचार

मीटअप का उद्देश्य सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से धमतरी की खासियतों को नए और आकर्षक अंदाज में लोगों तक पहुंचाना है. क्रिएटर्स जिले के प्राकृतिक स्थलों, स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक महत्व वाले स्थानों पर वीडियो और अन्य कंटेंट तैयार करेंगे, बारिश के मौसम में धमतरी का प्राकृतिक वातावरण और भी आकर्षक नजर आता है. चारों ओर फैली हरियाली, जलस्रोत और मनमोहक नजारे क्रिएटर्स के लिए खास आकर्षण बने. प्राकृतिक सुंदरता के साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को भी डिजिटल कंटेंट में प्रमुखता से दिखाने की तैयारी है.

DFO कृष्णा जाधव ने क्रिएटर्स से की चर्चा

कार्यक्रम के दौरान DFO कृष्णा जाधव ने क्रिएटर्स से संवाद किया और धमतरी के प्राकृतिक संसाधनों तथा पर्यटन की संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने जिले की खूबियों को सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से डिजिटल माध्यमों पर प्रस्तुत करने की बात कही. क्रिएटर्स ने भी जिले की विशेषताओं को समझने में रुचि दिखाई, ‘मानसून क्रिएटर मीटअप 2026’ के जरिए धमतरी को डिजिटल टूरिज्म के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. आने वाले दिनों में क्रिएटर्स द्वारा तैयार वीडियो, रील्स और अन्य डिजिटल सामग्री के माध्यम से जिले के पर्यटन स्थलों, संस्कृति और धार्मिक विरासत को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: शिक्षक दिवस पर CM साय ने शिक्षकों को लिखा भावुक पत्र, बच्चों को लेकर कही बड़ी बात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें