CG News: ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का दिखा असर, बारिश से भरीं डबरियां और नवा तरिया

CG News: 'मोर गांव-मोर पानी' अभियान का दिखा असर, बारिश से भरीं डबरियां और नवा तरिया

CG News: ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का दिखा असर, बारिश से भरीं डबरियां और नवा तरिया

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून की अच्छी बारिश के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान के सकारात्मक नतीजे अब गांव-गांव में दिखाई देने लगे हैं. अभियान के तहत बनाई गई जल संरक्षण संरचनाएं तेजी से भर रही हैं, जिससे खेती, सिंचाई और ग्रामीण आजीविका को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है, प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण आजीविका डबरियां, नवा तरिया और अन्य जल संरक्षण संरचनाएं पानी से भरने लगी हैं. इससे गांवों में जल उपलब्धता बढ़ रही है और किसानों को सिंचाई के लिए स्थायी जल स्रोत मिलने की संभावना मजबूत हुई है.

CG News: मोर गांव, मोर पानी महा अभियान की शुरुवात,कांकेर में हुई जोरदार  पहल, देखें | More Village More Water Campaign Launched Strong Initiative  Taken In Kanker

15 हजार से ज्यादा डबरियों का मिला लाभ

राज्य सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बनाई गई 15 हजार से अधिक आजीविका डबरियां वर्षा जल का प्रभावी संचयन कर रही हैं. वहीं ‘नवा तरिया, आय के जरिया’ अभियान के तहत विकसित 700 से ज्यादा सामुदायिक तालाब भी अब पानी से भरने लगे हैं. इनसे मत्स्य पालन, बागवानी और अन्य आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

मोर गांव, मोर तरिया' अभियान से संवरेंगे बिलासपुर के 38 तालाब; मानसून से  पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

जल संरक्षण के नए कार्यों को मिली रफ्तार

सरकार ने 1 जुलाई से लागू वीबीजी रामजी योजना के तहत जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को और गति दी है. इस योजना में स्वीकृत 318 कार्यों में से 108 सीधे जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन से जुड़े हैं. इनसे वर्षा जल के बेहतर संचयन और ग्रामीण क्षेत्रों में जल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान के तहत प्रदेश में एक लाख से अधिक जल संरक्षण और जल संवर्धन से जुड़ी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है. इन कार्यों पर महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से लगभग 1,600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है.

More Village More Water Campaign in Charama

रोजगार और खेती को मिलेगा फायदा

सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जल संरचनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें ग्रामीण विकास और आर्थिक मजबूती का आधार बनाना है. मानसून की शुरुआत के साथ इन संरचनाओं में पानी भरने से साफ है कि यह अभियान जल संरक्षण के साथ-साथ रोजगार, कृषि और ग्रामीण आजीविका को भी नई दिशा दे रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, पंडवानी की महान लोकगायिका को देशभर ने दी श्रद्धांजलि

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें