CG News: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बदलेगा बस्तर का भविष्य, विकास और ग्लोबल कनेक्शन को मिलेगी नई दिशा
CG News: नक्सल प्रभाव से तेजी से मुक्त हो रहे बस्तर क्षेत्र को अब विकास की नई रफ्तार मिलने जा रही है। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और गेमचेंजर परियोजना के रूप में उभर रहा है। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा यह 6-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बस्तर को सीधे वैश्विक व्यापार और आर्थिक नेटवर्क से जोड़ने की क्षमता रखता है।
समय में बड़ी बचत
इस कॉरिडोर के बनने के बाद जगदलपुर से विशाखापट्टनम तक का सफर जो अभी 7 से 9 घंटे में पूरा होता है, वह घटकर मात्र 3.5 से 4 घंटे रह जाएगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि परिवहन लागत भी काफी कम हो जाएगी।
![]()
नबरंगपुर बनेगा बस्तर का नया गेटवे
यह हाईवे रायपुर, धमतरी, कांकेर और कोंडागांव से होकर गुजरेगा और ओडिशा के नबरंगपुर इंटरचेंज के जरिए सीधे विशाखापट्टनम पोर्ट से जुड़ेगा।
इससे बस्तर के उत्पाद जैसे
• अरेबिका कॉफी
• जैविक इमली
• महुआ उत्पाद
• ढोकरा शिल्प
सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच सकेंगे, जिससे किसानों और कारीगरों को बेहतर कीमत और वैश्विक पहचान मिलेगी।
रोजगार और उद्योगों को नई ताकत
बेहतर कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, रियल एस्टेट और सर्विस सेक्टर में हजारों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बस्तर के खनिज संसाधनों का निर्यात भी तेज़ी से संभव होगा, इसके साथ ही चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात और दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होने से पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।
विकास और पर्यावरण का संतुलन
इस परियोजना में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। कांकेर जिले में 2.79 किमी लंबी ट्विन ट्यूब टनल का निर्माण किया जा रहा है, जो उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के इको-सेंसिटिव क्षेत्र से होकर गुजरती है, वन्यजीव सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि विकास और प्रकृति दोनों का संतुलन बना रहे, करीब 464 किमी लंबे इस कॉरिडोर पर 16,491 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जो बस्तर को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।
सरकार का विजन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस परियोजना को आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे राज्य के औद्योगिक विकास और कनेक्टिविटी के लिए ऐतिहासिक पहल करार दिया है, यह कॉरिडोर सिर्फ सड़क परियोजना नहीं, बल्कि बस्तर को विकास, रोजगार और वैश्विक पहचान से जोड़ने वाला एक मजबूत माध्यम बनने जा रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में तेंदूपत्ता सीजन की शुरुआत, 2.70 लाख मानक बोरा संग्रहण का लक्ष्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
