CG News: कांकेर में परतापुर एरिया कमेटी का सक्रिय नक्सली दासरू का आत्मसमर्पण, संगठन को लगा बड़ा झटका
CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। उत्तर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय परतापुर एरिया कमेटी का सदस्य दासरू सोमवार को आमाबेड़ा थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
संगठन में बढ़ा भय और असमंजस
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में तेलंगाना कैडर की नक्सली रूप की मुठभेड़ में ढेर होने के बाद संगठन में बचे हुए नक्सलियों के बीच डर और असमंजस का माहौल बन गया है। इसी बीच दासरू ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
दासरू लंबे समय से परतापुर एरिया कमेटी में सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहा था। उसने आमाबेड़ा थाना पहुंचकर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताई, इस आत्मसमर्पण की पुष्टि पुलिस अधीक्षक निखिल राखेछा ने की है।
पुनर्वास नीति के तहत सहायता
राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, दासरू को 25,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता राशि दी गई है, जो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कुल 50,000 रुपये तक पहुंचती है।
भविष्य में मिलने वाली सुविधाएं
पुनर्वास नीति के तहत सरकार आत्मसमर्पण करने वालों को कई लाभ दे रही है, जिनमें शामिल हैं
• 3 वर्षों तक हर महीने 10,000 रुपये स्टाइपेंड
• निःशुल्क आवास और भोजन
• स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण
• कृषि भूमि और आजीविका के साधन
• सामाजिक सुरक्षा और पुनर्वास सहायता
मुख्यधारा की ओर बढ़ते कदम
राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन और पुनर्वास नीति का असर अब जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रहे आत्मसमर्पण यह संकेत दे रहे हैं कि नक्सली संगठन में टूटन बढ़ रही है और लोग तेजी से मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से बदलेगा बस्तर का भविष्य, विकास और ग्लोबल कनेक्शन को मिलेगी नई दिशा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
