CG News: छत्तीसगढ़ में स्ट्रीट वेंडर्स को मिली नई उड़ान, पीएम स्वनिधि योजना से 1.12 लाख से अधिक कारोबारियों को मिला आर्थिक संबल
CG News: कभी पूंजी की कमी से जूझने वाले रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है। इस योजना ने हजारों छोटे कारोबारियों को आर्थिक मजबूती प्रदान करते हुए उनके व्यवसाय को नई दिशा दी है।
1.12 लाख से अधिक वेंडर्स हुए लाभान्वित
छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक 1 लाख 12 हजार 36 से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को 256 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की ऋण सहायता प्रदान की जा चुकी है। इससे हजारों परिवारों की आजीविका मजबूत हुई है और छोटे व्यवसायों को विस्तार का अवसर मिला है, कोविड-19 महामारी के दौरान आजीविका पर पड़े असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने 1 जून 2020 को पीएम स्वनिधि योजना शुरू की थी। योजना का उद्देश्य बिना किसी गारंटी के स्ट्रीट वेंडर्स को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने व्यवसाय को दोबारा शुरू कर सकें और आगे बढ़ा सकें।

तीन चरणों में मिलता है ऋण
योजना के तहत लाभार्थियों को चरणबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाता है। पहले चरण में 10 हजार रुपये, दूसरे चरण में 20 हजार रुपये और तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण दिया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को अगले चरण में अधिक राशि प्राप्त करने का अवसर मिलता है, इस योजना का लाभ सब्जी और फल विक्रेता, चाय-नाश्ता विक्रेता, फास्ट फूड संचालक, पान दुकान संचालक, कपड़ा विक्रेता, जूता-चप्पल विक्रेता, स्टेशनरी विक्रेता, फूल विक्रेता, मोबाइल एक्सेसरीज विक्रेता, नाई, मोची और लॉन्ड्री जैसी सेवाएं देने वाले स्वरोजगारियों को मिल रहा है।
शहरों में बढ़ रही योजना की पहुंच
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़ और धमतरी सहित प्रदेश के कई जिलों में हजारों स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। राज्य में 267.22 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के मुकाबले 256.94 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण किया जा चुका है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना केवल ऋण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छोटे उद्यमियों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने का प्रभावी माध्यम भी है। इससे उनकी आय बढ़ रही है और वे अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : CG News: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से चमका राजनांदगांव, देश का सबसे बड़ा सोलर क्षमता वाला जिला बना
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |




