CG News: सरस्वती साइकिल योजना बनी छात्राओं की ताकत, वैष्णवी के शिक्षा सफर को मिली नई दिशा

CG News: सरस्वती साइकिल योजना बनी छात्राओं की ताकत, वैष्णवी के शिक्षा सफर को मिली नई दिशा

CG News: सरस्वती साइकिल योजना बनी छात्राओं की ताकत, वैष्णवी के शिक्षा सफर को मिली नई दिशा

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा मिल रही है और पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल तैयार हो रहा है।

सरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान – अमृत संदेश

वैष्णवी को मिला नया सहारा

सूरजपुर जिले की छात्रा वैष्णवी कसेरा को भी इस योजना का लाभ मिला है। निःशुल्क साइकिल मिलने के बाद अब उसके लिए विद्यालय तक पहुंचना पहले की तुलना में अधिक आसान हो गया है। इससे उसके समय की बचत होगी और पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने का अवसर मिलेगा, वैष्णवी ने बताया कि पहले उसे रोजाना पैदल स्कूल जाना पड़ता था, जिससे काफी समय और ऊर्जा खर्च होती थी। अब साइकिल मिलने से वह समय पर विद्यालय पहुंच सकेगी और अपनी पढ़ाई को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा पाएगी।

छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास

यह योजना सिर्फ परिवहन की सुविधा नहीं, बल्कि छात्राओं के आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों की बेटियां अब आसानी से स्कूल पहुंचकर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इससे शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ा है, सरस्वती साइकिल योजना बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रही है। वैष्णवी जैसी हजारों छात्राओं के लिए यह योजना उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने का मजबूत माध्यम बन रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल रमेन डेका की मुलाकात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें