CG News: जशपुर में शुरू हुआ अनोखा ‘ट्री एटीएम’, मुख्यमंत्री साय ने दिखाई हरी झंडी

CG News: जशपुर में शुरू हुआ अनोखा 'ट्री एटीएम', मुख्यमंत्री साय ने दिखाई हरी झंडी

CG News: जशपुर में शुरू हुआ अनोखा ‘ट्री एटीएम’, मुख्यमंत्री साय ने दिखाई हरी झंडी

CG News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग ने एक अनूठी पहल की है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड परिसर से मोबाइल ‘ट्री एटीएम’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस पहल का उद्देश्य लोगों तक निःशुल्क पौधे पहुंचाना और पौधरोपण को जनभागीदारी का अभियान बनाना है, कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्री एटीएम से आंवला का पौधा प्राप्त किया और उपस्थित लोगों को भी पौधों का वितरण किया. उन्होंने कहा कि यह मोबाइल ट्री एटीएम जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग पौधरोपण अभियान से जुड़ सकेंगे.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के बगिया में 'ट्री एटीएम' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं ट्री एटीएम से आंवले का ...

वर्षा ऋतु में मिलेगा पौधरोपण को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा का मौसम पौधे लगाने के लिए सबसे अनुकूल समय होता है. ऐसे में ट्री एटीएम जैसी पहल लोगों तक आसानी से पौधे पहुंचाएगी और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई गति देगी. उन्होंने जशपुर वन विभाग की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ने देशभर में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा दी है. इसी प्रेरणा के साथ छत्तीसगढ़ में भी बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है. उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया.

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के बगिया में 'ट्री एटीएम' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं ट्री एटीएम से आंवले का ...

पौधे के साथ देखभाल की भी मिलेगी जानकारी

वन विभाग के इस मोबाइल ट्री एटीएम के माध्यम से केवल पौधों का वितरण ही नहीं किया जाएगा, बल्कि लोगों को पौधरोपण की सही तकनीक, नियमित देखभाल और पौधों को सुरक्षित रखने की जानकारी भी दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण को स्थायी जनआंदोलन बनाना है, ‘आज का पौधा, आने वाली पीढ़ियों की छांव’ थीम के साथ शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य हर व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है. वन विभाग का मानना है कि यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाले समय में प्रदेश को अधिक हरित और स्वच्छ बनाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, जयंत वैष्णव बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के नए एसपी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें