MP News: राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम की बेल के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

MP News: राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम की बेल के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

MP News: राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत खारिज, सोनम की बेल के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची मेघालय सरकार

MP News: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शिलांग सेशन कोर्ट ने मामले के मुख्य आरोपी राज कुशवाह समेत चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं।

राज कुशवाह की दूसरी बेल याचिका भी खारिज

मामले के मुख्य आरोपी और सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज कुशवाह ने दूसरी बार जमानत की मांग की थी, लेकिन अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया, राज कुशवाह के अलावा आरोपी विशाल, आनंद और आकाश की जमानत अर्जियां भी अदालत ने खारिज कर दीं। हालांकि कोर्ट के विस्तृत आदेश की कॉपी अभी सामने नहीं आई है।

सोनम की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची सरकार

इस मामले में आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब कानूनी चुनौती का सामना कर रही है। मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सोनम की बेल रद्द करने की मांग की है। मामले में 12 मई को सुनवाई होने की संभावना है।

निष्पक्ष जांच के लिए जरूरी कार्रवाई

मेघालय सरकार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और ट्रायल को प्रभावित होने से रोकने के लिए जमानत रद्द किया जाना जरूरी है। सरकार ने अदालत से बेल निरस्त करने की अपील की है।

पुलिस जांच पर उठे सवाल

मामले में जांच को लेकर उठ रहे सवालों पर मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रेस्टन तिनसोंग ने कहा कि एसआईटी और पुलिस ने अपनी ओर से पूरी क्षमता के साथ जांच की है। उन्होंने कहा कि अदालतों में जमानत को लेकर अलग-अलग फैसले होते रहते हैं, लेकिन इससे पुलिस जांच पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।

यह भी पढ़ें : MP News: निर्मला सप्रे के बयान से गरमाई MP की राजनीति, बोलीं- जो बीना को जिला बनाएगा हम उसके साथ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें