MP News: सरस्वती पूजा को शुद्धिकरण बताने पर भीम आर्मी और ब्राह्मण समाज आमने-सामने
MP News: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन विकासखंड अंतर्गत शासकीय पीएम श्री उत्तर माध्यमिक विद्यालय करही में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। विद्यालय में प्राचार्य का प्रभार संभालने के दौरान गंगाजल छिड़ककर कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण’ किए जाने के आरोप सामने आए थे। इस घटना के विरोध में भीम आर्मी ने कड़ा रुख अपनाते हुए धरना प्रदर्शन किया और प्राचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई, जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
![]()
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज आया प्राचार्य के समर्थन में
भीम आर्मी के प्रदर्शन के बाद अब अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज खुलकर प्राचार्य के समर्थन में उतर आया है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि विद्यालय में केवल सामान्य रूप से सरस्वती पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसे कुछ लोग ‘शुद्धिकरण’ का नाम देकर अनावश्यक रूप से तूल दे रहे हैं। ब्राह्मण समाज ने पूजा-पाठ जैसी धार्मिक परंपराओं को जातिगत भेदभाव से जोड़े जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है और इसे पूरी तरह निराधार बताया है।
दबाव में कार्रवाई होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव सतीश चौबे ने आरोप लगाया है कि भीम आर्मी ने एक धार्मिक कार्यक्रम को जानबूझकर जातिगत रंग देने का प्रयास किया है। समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। यदि जांच में प्राचार्य पूरी तरह निर्दोष पाए जाते हैं और उसके बावजूद किसी भी प्रकार के दबाव में आकर उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है, तो अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से तीव्र और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा का ‘कोरएक्स सिटी’ विवाद: इंटरनेट सर्च में नाम आने से खड़ा हुआ गंभीर सवाल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










