MP News: शहडोल में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सहायक लेखापाल रंगे हाथ गिरफ्तार

MP News: शहडोल में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सहायक लेखापाल रंगे हाथ गिरफ्तार

MP News: शहडोल में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सहायक लेखापाल रंगे हाथ गिरफ्तार

MP News: शहडोल जिले के ब्योहारी तहसील कार्यालय में मंगलवार को रीवा लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक खंड लेखापाल लल्लू प्रजापति को ₹75,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया, यह कार्रवाई उस समय हुई जब आरोपी शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त ले रहा था। लोकायुक्त टीम ने पहले से जाल बिछा रखा था और जैसे ही रकम का लेनदेन हुआ, आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज

घटना के तुरंत बाद शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सख्त कदम उठाते हुए ब्योहारी एसडीएम भागीरथी लहरे और तहसीलदार राजकुमार कोल को उनके पद से हटा दिया। साथ ही जयसिंहनगर एसडीएम काजोल सिंह को ब्योहारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सरकारी मकान मामले में रिश्वत का आरोप

मामले के अनुसार, आरोपी सहायक खंड लेखापाल पर सरकारी मकान से जुड़े एक प्रकरण को निपटाने और कब्जा हटाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत बाणसागर निवासी रमेश प्रसाद रजक ने लोकायुक्त में दर्ज कराई थी, शिकायतकर्ता रमेश प्रसाद रजक, नगर परिषद खांड की उपाध्यक्ष सुधा रजक के पति बताए जाते हैं।

पहले भी ली जा चुकी थी रिश्वत

लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पहले ही ₹35,000 की पहली किस्त ले चुका था और शेष राशि के लिए लगातार दबाव बना रहा था। इसके बाद पीड़ित ने पूरी जानकारी लोकायुक्त को दी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस

लोकायुक्त टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, यह ध्यान देने योग्य है कि ब्योहारी क्षेत्र में पिछले 15 दिनों में यह दूसरी बड़ी लोकायुक्त कार्रवाई है। इससे पहले भी एसडीएम कार्यालय में एक अन्य कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : MP News: बैतूल में अजय सिंह का हमला, कांग्रेस में एकता की अपील, भाजपा पर भी साधा निशाना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें