MP News: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 8 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं. संशोधित आदेश में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. इस सूची में जिलों के कलेक्टरों के साथ मंत्रालय और विभागों में तैनात अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है.
मिशा सिंह की पोस्टिंग में हुआ बदलाव
2016 बैच की IAS अधिकारी मिशा सिंह की पोस्टिंग को लेकर संशोधित आदेश जारी किया गया है. पहले उन्हें शहडोल कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें अपर आयुक्त, नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल पदस्थ किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने भोपाल या इंदौर में पदस्थापना का अनुरोध किया था.
शहडोल, छतरपुर और बालाघाट में बदलाव
तबादला आदेश के अनुसार पार्थ जायसवाल को छतरपुर से हटाकर शहडोल जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है. वहीं मृणाल मीणा को बालाघाट से छतरपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है. कुमार सत्यम को बालाघाट का नया कलेक्टर बनाया गया है. इन बदलावों के बाद तीन जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व पूरी तरह बदल गया है, मंदसौर कलेक्टर पद से आदित्य गर्ग को हटाकर उन्हें परियोजना संचालक, मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और मुख्य कार्यपालन अधिकारी, राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई है. सरकार ने उनके अनुभव को देखते हुए कौशल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है.
खाद्य और तकनीकी शिक्षा विभाग में बदलाव
तबादला सूची में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और तकनीकी शिक्षा विभाग में भी बदलाव किया गया है. दिनेश जैन को नई जिम्मेदारी देते हुए ओएसडी सह संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति और अपर सचिव, उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है. वहीं गिरीश शर्मा को अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का प्रभार सौंपा गया है, अंकित अस्थाना को उप सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग से हटाकर उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें संचालक, कर्मचारी चयन मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इस बदलाव के बाद सामान्य प्रशासन और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कामों में उनकी भूमिका अहम होगी.
स्वरोचिष सोमवंशी को अतिरिक्त जिम्मेदारी
तबादला आदेश के अनुसार स्वरोचिष सोमवंशी को आयुक्त, आर्थिक एवं सांख्यिकी के साथ सचिव, राज्य योजना आयोग और संचालक, अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इससे पहले इस संस्थान की अतिरिक्त जिम्मेदारी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक ऋषि गर्ग के पास थी.
प्रशासनिक व्यवस्था में दिखेगा असर
मध्य प्रदेश सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों और विभागों में नई व्यवस्था लागू होगी. नए अधिकारियों के पदभार संभालने के बाद प्रशासनिक कामकाज में बदलाव देखने को मिल सकता है. सरकार का उद्देश्य विभागों की कार्यक्षमता बढ़ाना और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय करना है.
यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा केस में आरोपियों की रिमांड बढ़ी, 11 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे गिरिबाला और समर्थ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
