MP News: त्योहार पर यात्रियों को बड़ी सुविधा, वेटिंग कम करने के लिए रेलवे का बड़ा फैसला
MP News: रक्षाबंधन के त्योहार पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है, भोपाल और रीवा के बीच चार स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन किया जाएगा.
भोपाल से रीवा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार पहली स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 25 अगस्त को भोपाल रेलवे स्टेशन से रात 10 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और रीवा पहुंचेगी, वहीं वापसी में यह ट्रेन 26 अगस्त को शाम 6 बजकर 35 मिनट पर रीवा से भोपाल के लिए चलेगी.
31 अगस्त तक मिलेगा स्पेशल ट्रेनों का लाभ
रेलवे ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है, इन स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक किया जाएगा, जिससे भोपाल-रीवा मार्ग के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.
हजारों यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रक्षाबंधन के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की यात्रा करते हैं, ऐसे में इन अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर आसान होगा, रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, जरूरत पड़ने पर और व्यवस्थाएं की जाएंगी, यात्रियों से अपील की गई है कि सफर से पहले ट्रेन और टिकट की स्थिति जरूर जांच लें.
यह भी पढ़ें : MP News: दहेज उत्पीड़न मामले में जमानत की मांग, निचली अदालत से राहत नहीं मिलने के बाद हाई कोर्ट का रुख
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
