MP News: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी बढ़त, 11वें राउंड के बाद 12138 वोट आगे
MP News: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाए हुए है. 11वें राउंड में कांग्रेस को 3878 वोट मिले, जबकि भाजपा को 2651 वोट हासिल हुए. इसके साथ ही कांग्रेस की कुल बढ़त 12138 वोटों तक पहुंच गई है.

चार राउंड की गिनती बाकी
15 राउंड की मतगणना में अब चार राउंड की गिनती बाकी रह गई है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में देखा जा रहा है. वोटों का अंतर पिछले विधानसभा चुनाव में मिली जीत के अंतर से भी ज्यादा हो गया है.
नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी कांग्रेस आगे
मतगणना के दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 की गिनती भी हुई. इस बूथ पर कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले. यहां कांग्रेस ने 27 वोटों की बढ़त बनाई, कांग्रेस को बढ़त मिलती देख भोपाल स्थित पार्टी मुख्यालय में मिठाई बांटना शुरू हो गया है. पार्टी की ओर से शाम 4 बजे राजीव गांधी सभागार में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
उपचुनाव में आमने सामने थे भाजपा कांग्रेस
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में सजा मिलने के बाद खाली हुई थी. वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7742 वोटों से हराया था.
यह भी पढ़ें : MP News: दतिया उपचुनाव: 9वें राउंड तक कांग्रेस 9519 वोटों से आगे, पिछली जीत का अंतर भी पार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
