MP News: राजा रघुवंशी और सोनम की शादी फिर विवादों में, 2 लाख बकाया के दावे से बढ़ा विवाद
MP News: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी एक बार फिर चर्चा में आ गई है, इस बार मामला कैटरिंग भुगतान से जुड़ा है, कैटरिंग संचालक ने 2 लाख रुपए से अधिक की बकाया राशि का दावा करते हुए दोनों परिवारों को कानूनी नोटिस भेजा है, हालांकि परिवारों ने पूरे भुगतान की बात कही है.

कैटरिंग संचालक ने भेजा कानूनी नोटिस
कैटरिंग व्यवस्था संभालने वाले संचालक हितेश उर्फ जिम्मी का कहना है कि शादी के लिए 11.60 लाख रुपए का अनुबंध हुआ था, उनके अनुसार कुछ राशि का भुगतान किया गया, लेकिन अभी भी 2 लाख रुपए से अधिक बकाया है, भुगतान नहीं मिलने पर उन्होंने 15 दिन के भीतर राशि जमा करने का नोटिस भेजा है.
परिवारों ने दावों को बताया गलत
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कैटरिंग संचालक के आरोपों को निराधार बताया है, उनका कहना है कि उनकी ओर से पूरा भुगतान किया जा चुका है, वहीं सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने भी कहा कि उनके परिवार ने अपनी जिम्मेदारी के अनुसार भुगतान कर दिया है.
भुगतान को लेकर आमने सामने हैं दोनों पक्ष
कैटरिंग संचालक का दावा है कि कई बार संपर्क करने के बाद भी बकाया राशि नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने एडवोकेट के माध्यम से कानूनी नोटिस जारी किया, वहीं दोनों परिवारों का कहना है कि किसी भी प्रकार की बकाया राशि नहीं है और उनके खिलाफ किए गए दावे सही नहीं हैं.
15 दिन बाद बढ़ सकता है मामला
कानूनी नोटिस के बाद अब अगले 15 दिनों में स्थिति साफ होने की उम्मीद है, यदि दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बनती है तो विवाद अदालत तक पहुंच सकता है, फिलहाल कैटरिंग संचालक अपने दावे पर कायम हैं और दोनों परिवार भुगतान पूरा होने की बात कह रहे हैं.
यह भी पढ़ें : MP News: सावन के पहले सोमवार पर देवतालाब मंदिर में गूंजा हर हर महादेव, श्रद्धालुओं की लगी कतार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
