MP News: मध्य प्रदेश में निकली 2306 पदों पर भर्ती, MPESB ने शुरू किए ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के आवेदन

MP News: मध्य प्रदेश में निकली 2306 पदों पर भर्ती, MPESB ने शुरू किए ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के आवेदन

MP News: मध्य प्रदेश में निकली 2306 पदों पर भर्ती, MPESB ने शुरू किए ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के आवेदन

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने ग्रुप 2 उपसमूह 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, इस भर्ती के जरिए कुल 2306 पदों को भरा जाएगा.

पटवारी के 200 पदों पर भी होगी भर्ती

इस भर्ती में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पटवारी के 200 पद शामिल किए गए हैं, इसके अलावा 61 विभागों और सरकारी संस्थाओं में 2106 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, पटवारी पद के लिए अलग पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया लागू होगी.

कृषि विपणन बोर्ड में सबसे ज्यादा पद

2306 पदों में सबसे ज्यादा 530 पद मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में हैं, जहां सहायक उप निरीक्षक के पद भरे जाएंगे, इसके अलावा पंचायत राज संचालनालय में 373 पद, आयुक्त सहकारिता में 105 पद, महिला एवं बाल विकास विभाग में 88 पद और एमपी स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन में 118 पद शामिल हैं.

कई विभागों में अलग अलग पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत पंचायत राज, जल संसाधन, जनजातीय कार्य विभाग, नगर निगम, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, विकास प्राधिकरण, सहकारी दुग्ध संघ और अन्य सरकारी संस्थाओं में पद भरे जाएंगे, इसमें सहायक, लेखापाल, डेटा एंट्री ऑपरेटर, लाइब्रेरियन, निरीक्षक और तकनीकी पद शामिल हैं.

परीक्षा दो पालियों में होगी

MPESB की ओर से जारी नियम पुस्तिका के अनुसार संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के जरिए अलग अलग विभागों के रिक्त पदों को भरा जाएगा, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, उम्मीदवारों को आवेदन से पहले आधिकारिक नियम और पात्रता की जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें : MP News: सरकारी काम से जुड़े मामलों में IAS IPS IFS अफसरों को मिलेगा लीगल सपोर्ट, केंद्र ने जारी किए निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें