MP News: भोपाल के स्कूल में सीएम मोहन यादव की अनोखी कैबिनेट से मुलाकात, छात्राओं ने बताया अपना काम
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 अगस्त को भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय पहुंचे, यहां आयोजित किताब से कल तक कार्यक्रम में उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और शिक्षा, AI के उपयोग और जीवन में सफलता को लेकर महत्वपूर्ण बातें साझा की.

स्कूल की कैबिनेट से मिले सीएम
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को पता चला कि स्कूल में छात्राओं की अपनी कैबिनेट भी है, उन्होंने कैबिनेट के सदस्यों को मंच पर बुलाकर परिचय लिया, छात्राओं ने बताया कि स्पोर्ट्स, कल्चर, अनुशासन और स्कूल व्यवस्था की जिम्मेदारियां वे किस तरह संभालती हैं.
छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल
छात्राओं के सवालों का जवाब देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि AI टूल्स का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए, लेकिन अपने विवेक का उपयोग भी जरूरी है, उन्होंने कहा कि AI से मिली जानकारी को क्रॉस चेक करना चाहिए और तकनीक को सीखने का माध्यम बनाना चाहिए.
तनाव कम करने के लिए दिए टिप्स
एक छात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बताया कि तनाव को कम करने के लिए संगीत सुनना, योग और व्यायाम करना मददगार होता है, उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए मन को सकारात्मक रखना और नींद का सही समय तय करना जरूरी है.
1800 से ज्यादा छात्राएं करती हैं पढ़ाई
कमला नेहरू कन्या शासकीय विद्यालय की स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी, वर्तमान में यह सांदीपनि विद्यालय के रूप में संचालित हो रहा है, यहां नर्सरी से कक्षा 12वीं तक 1800 से ज्यादा छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं, मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से भी संवाद कर छात्राओं को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने का संदेश दिया.
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश में निकली 2306 पदों पर भर्ती, MPESB ने शुरू किए ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के आवेदन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
