Rewa News: देर रात नया बस स्टैंड समेत कई इलाकों में जमावड़ा, पुलिस ने दुकानों को कराया बंद
Rewa News: रीवा शहर में रात के समय कई प्रमुख इलाकों में लोगों के जमावड़े और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं. नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, समान ओवरब्रिज, धोबिया टंकी, ढेकहा, रेलवे ओवरब्रिज और लाडली पथ जैसे क्षेत्रों में देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है. इनमें कुछ स्थानों पर खुले में नशा किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं.

नया बस स्टैंड पर पुलिस ने की कार्रवाई
नया बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात पुलिस ने भ्रमण के दौरान दबिश दी. पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग नशा करते मिले, जबकि कुछ लोग मौके से हट गए. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों को समझाइश दी और देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की. इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में स्थिति का जायजा भी लिया.
देर रात तक खुले रहते हैं चाय-पान के ठेले
स्थानीय स्तर पर नया बस स्टैंड क्षेत्र में देर रात तक चाय और पान की दुकानें खुली रहने की बात सामने आई है. बताया गया कि कुछ दुकानों पर रात के समय भी गुटखा और सिगरेट की बिक्री होती है. देर रात तक दुकानें संचालित होने के कारण आसपास लोगों का जमावड़ा बना रहता है, जिससे पुलिस की निगरानी की जरूरत बढ़ जाती है.
कई इलाकों में पुलिस गश्त की जरूरत
शहर के पुराना बस स्टैंड, समान ओवरब्रिज, धोबिया टंकी, ढेकहा, रेलवे ओवरब्रिज और लाडली पथ समेत अन्य इलाकों में भी देर रात तक लोगों की आवाजाही देखी जाती है. ऐसे स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए नियमित पुलिस गश्त और निगरानी की जरूरत महसूस की जा रही है. स्थानीय लोगों की ओर से भी रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग सामने आती रही है.
पुलिस ने दुकानें बंद कराकर दी समझाइश
सिविल लाइन थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि रात में भ्रमण के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को समझाइश दी गई है. देर रात खुली मिली दुकानों को बंद कराया गया. पुलिस के अनुसार रात के समय ऐसे स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि अनावश्यक जमावड़े और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके.
यह भी पढ़ें : Rewa News: 37 लाख के 14 वाटर एटीएम, कई जगह पानी नहीं, नए बस स्टैंड का पॉइंट भी बंद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
