Rewa News: छुहिया घाटी की ऐतिहासिक शिकारगाह बदहाल, रीवा रियासत की धरोहर को बचाने की मांग
Rewa News: रीवा और सीधी जिले की सीमा पर स्थित छुहिया घाटी की ऐतिहासिक शिकारगाह अब बदहाल स्थिति में पहुंच रही है. रीवा रियासत के राजाओं से जुड़ी इस पुरानी कोठी के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. स्थानीय लोगों और इतिहास प्रेमियों ने इस धरोहर के संरक्षण और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई है.

रीवा रियासत के समय हुआ था निर्माण
जानकारों के अनुसार, पहाड़ी की ऊंचाई पर बनी इस इमारत का निर्माण रीवा रियासत के शासनकाल में कराया गया था. ऐतिहासिक जानकारी के मुताबिक, इसका निर्माण महाराज व्यंकट रमण सिंह जूदेव के समय शुरू हुआ था, जिसे बाद में महाराजा गुलाब सिंह जूदेव के शासनकाल में आगे बढ़ाया गया, ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां से छुहिया घाटी, जंगल और आसपासय बीतने के साथ इस ऐतिहासिक भवन की स्थिति खराब होती चली गई. इसकी दीवारों और अंदरूनी हिस्सों में टूट-फूट के निशान दिखाई दे का पूरा क्षेत्र दूर तक दिखाई देता है. राजसी समय में इस स्थान का उपयोग शिकार, विश्राम और वन क्षेत्र की निगरानी के लिए किया जाता था.

भवन की हालत हुई खराब
समय बीतने के साथ इस ऐतिहासिक भवन की स्थिति खराब होती चली गई. इसकी दीवारों और अंदरूनी हिस्सों में टूट-फूट के निशान दिखाई दे रहे हैं. हालांकि पत्थरों से बनी इसकी मूल संरचना आज भी पुरानी वास्तुकला और मजबूती की पहचान कराती है, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसका संरक्षण नहीं किया गया तो यह ऐतिहासिक धरोहर पूरी तरह खराब हो सकती है.
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग
ग्रामीणों और इतिहास प्रेमियों ने मांग की है कि इस शिकारगाह का संरक्षण किया जाए और इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए. उनका मानना है कि यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों को आकर्षित कर सकता है.
वन विभाग कर रहा निगरानी
सीधी वन मंडल की डीएफओ प्रीती अहिरवार ने बताया कि यह शिकारगाह रीवा और सीधी जिले की सीमा पर स्थित करीब 150 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक इमारत है, उन्होंने कहा कि वन विभाग इसकी लगातार निगरानी कर रहा है, ताकि कोई व्यक्ति इस ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान न पहुंचा सके. विभाग का प्रयास है कि भवन सुरक्षित रहे और इसकी पहचान आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहे.
यह भी पढ़ें : Rewa News: विंध्य के यात्रियों को कब मिलेगी रीवा हैदराबाद एक्सप्रेस, मंजूरी के बाद भी ट्रेन का इंतजार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
