Rewa News: विंध्य के यात्रियों को कब मिलेगी रीवा हैदराबाद एक्सप्रेस, मंजूरी के बाद भी ट्रेन का इंतजार
Rewa News: विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए रीवा से हैदराबाद तक नई एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा के बाद उम्मीदें बढ़ी थीं, लेकिन करीब दो महीने बीतने के बाद भी यह ट्रेन पटरी पर नहीं उतर सकी है. सतना सहित पूरे विंध्य क्षेत्र के यात्रियों में अब निराशा बढ़ने लगी है, रेल मंत्रालय ने रीवा से सतना और मैहर होते हुए हैदराबाद के चर्लपल्ली स्टेशन तक नई ट्रेन चलाने को मंजूरी दी थी. इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद गणेश सिंह को पत्र के माध्यम से दी थी.
समय सारिणी और तारीख का इंतजार
नई ट्रेन की घोषणा के बाद यात्रियों को उम्मीद थी कि जल्द ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा और दक्षिण भारत जाने के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी. लेकिन अभी तक रेलवे की ओर से ट्रेन की समय सारिणी और संचालन की तारीख जारी नहीं की गई है, यात्रियों के बीच अब यही सवाल है कि मंजूरी मिलने के बाद भी ट्रेन का संचालन कब शुरू होगा.
जल्द संचालन की मांग
रेल यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने रेल मंत्रालय से मांग की है कि स्वीकृत ट्रेन को जल्द शुरू किया जाए. उनका कहना है कि विंध्य क्षेत्र के लोग लंबे समय से हैदराबाद के लिए सीधी रेल सेवा की मांग कर रहे थे, यात्रियों का मानना है कि ट्रेन शुरू होने से दक्षिण भारत जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी.
चार ट्रिप के बाद बंद हुई स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने जून महीने में रीवा चर्लपल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन किया था. ट्रेन संख्या 02157 और 02158 को चार चार ट्रिप के लिए चलाया गया था, लेकिन इसके बाद इसकी अवधि आगे नहीं बढ़ाई गई, समर सीजन में लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है. ऐसे में नई ट्रेन के संचालन की मांग और तेज हो गई है.
स्पेशल ट्रेन का ऐसा था रूट
रीवा से चर्लपल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया था. इसमें सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल, नागपुर, बल्हारशाह सहित अन्य स्टेशन शामिल थे, विंध्य क्षेत्र के यात्री अब रेलवे से जल्द संचालन की तारीख घोषित करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. लोगों का कहना है कि मंजूरी के बाद ट्रेन को जल्द शुरू कर इस बहुप्रतीक्षित सुविधा को जमीन पर उतारा जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें : Rewa News: श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के नए अकादमिक भवन में अव्यवस्था, एसी और सुविधाएं खराब होने से पढ़ाई प्रभावित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
