Rewa News: मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर रीवा में उग्र प्रदर्शन, NSUI ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

Rewa News: मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर रीवा में उग्र प्रदर्शन, NSUI ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

Rewa News: मीनाक्षी नटराजन नामांकन विवाद पर रीवा में उग्र प्रदर्शन, NSUI ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला

Rewa News: रीवा में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इसी मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने बुधवार को कॉलेज चौराहा पर प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया, प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के समर्थन में नारेबाजी की और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

मनगवां तहसील में भी विरोध प्रदर्शन

इसी मामले को लेकर मनगवां तहसील परिसर में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर धरना और उपवास कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नामांकन रद्द किए जाने को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया, धरना कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।

पंकज उपाध्याय का बयान

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि यह निर्णय लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जनादेश की अनदेखी की गई, फिर विपक्षी विधायकों को प्रभावित करने की कोशिश हुई और अंत में नामांकन रद्द कर दिया गया, उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन एक आदिवासी महिला को राज्यसभा पहुंचने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

चुनाव आयोग से निष्पक्षता की मांग

पंकज उपाध्याय ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष भूमिका निभाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना बेहद जरूरी है, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अंत में प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। NSUI ने चेतावनी दी कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें : MP News: MP में पंचायत सचिवों के तबादलों की नई गाइडलाइन जारी, 10 साल से एक पंचायत में पदस्थ सचिवों का ट्रांसफर तय

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें