Rewa News: रीवा के धोबिया टंकी चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेम-प्रसंग के बीच युवती ने मां को पहचानने से किया इनकार
Rewa News: रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित धोबिया टंकी चौराहे पर उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक युवती और उसके परिजनों के बीच सड़क पर विवाद शुरू हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस काफी देर तक चलती रही, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
युवती ने मां को पहचानने से किया इनकार
घटनास्थल पर विवाद के दौरान युवती ने अपनी मां को पहचानने से इनकार कर दिया. इस घटनाक्रम से आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए. मामला बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर सिटी कोतवाली थाने पहुंचाया.
काउंसलिंग के दौरान फिर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, युवती मूल रूप से सीधी जिले की रहने वाली है और वह वन स्टॉप सेंटर में रह रही थी. उसकी मां और अन्य परिजन उसे वापस घर ले जाने पहुंचे थे. काउंसलिंग के बाद जब परिजन युवती को साथ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों पक्षों के बीच दोबारा बहस शुरू हो गई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप किया.
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा मामला
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होना सामने आया है. बताया गया कि युवती इसी वजह से अपने घर से निकलकर रीवा पहुंची थी. हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को सुरक्षित उसकी मां और परिजनों के साथ रवाना कर दिया, सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर विस्तार से बातचीत की और समझाइश दी. पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला शांत है और युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 8 देसी पिस्टल और 15 मैगजीन जब्त, आरोपी पहले भी बना चुका था रील
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
