Rewa News: बारिश को लेकर नगर निगम अलर्ट, आयुक्त अक्षत जैन ने गड्ढे भरने और जलभराव रोकने के दिए निर्देश

Rewa News: बारिश को लेकर नगर निगम अलर्ट, आयुक्त अक्षत जैन ने गड्ढे भरने और जलभराव रोकने के दिए निर्देश

Rewa News: बारिश को लेकर नगर निगम अलर्ट, आयुक्त अक्षत जैन ने गड्ढे भरने और जलभराव रोकने के दिए निर्देश

Rewa News: रीवा नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शहर की जनसुविधाओं और मानसून तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में जलभराव, सड़क मरम्मत, खुली नालियों की सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों से कहा गया कि वे आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें.

प्रभारी कलेक्टर ने वर्षा से पूर्व की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की नगर निगम में स्थापित किया गया कंट्रोल रूम रीवा 13 जून 2026. रीवा शहर में ...

दो दिन में गड्ढों का सर्वे, तुरंत होगी मरम्मत

आयुक्त ने फील्ड इंजीनियरों को निर्देश दिए कि अगले दो दिनों के भीतर शहर की सभी प्रमुख सड़कों का निरीक्षण कर दुर्घटना की आशंका वाले गड्ढों की पहचान करें. चिन्हित स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कर सड़कें यातायात योग्य बनाई जाएं, ताकि बारिश के दौरान हादसों की संभावना कम हो सके.

जलभराव और खुली नालियों पर रहेगा फोकस

बैठक में जोनवार पैचवर्क, ड्रेनेज व्यवस्था, ड्रेन कवर और ह्यूम पाइप की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खुली या क्षतिग्रस्त नालियों को चिन्हित कर उन पर कवर लगाए जाएं. जिन इलाकों में हर वर्ष जलभराव होता है, वहां स्थायी समाधान की योजना तैयार करने के साथ तत्काल राहत के लिए अस्थायी जल निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए.

हॉस्पिटल चौक के लिए बनेगी नई ट्रैफिक योजना

शहर के व्यस्त हॉस्पिटल चौक पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर व्यवहारिक ट्रैफिक प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए. उद्देश्य है कि लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके, बैठक में फील्ड कर्मचारियों के कार्यों की निगरानी के लिए फील्ड रैंकिंग प्रणाली लागू करने पर भी जोर दिया गया. नगर निगम का कहना है कि इन कदमों से मानसून के दौरान शहर की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी और नागरिकों को राहत मिलेगी.

ई-ऑफिस व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा पर जोर

आयुक्त ने निर्देश दिए कि माह के अंत तक नगर निगम मुख्यालय और सभी जोन कार्यालयों में फाइलों का संचालन पूरी तरह ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से किया जाए. साथ ही स्थानांतरित और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आईडी निष्क्रिय करने तथा ई-नगरपालिका पोर्टल पर विकास कार्यों की जानकारी नियमित रूप से अपडेट रखने को कहा गया. उन्होंने अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें : Rewa News: गड़रिया मोहल्ले में दो फौजियों के घर चोरों का धावा, एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें