Rewa News: गड़रिया मोहल्ले में दो फौजियों के घर चोरों का धावा, एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी
Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहल्ले में मंगलवार देर रात चोरों ने दो सेना जवानों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. एक घर से करीब 12 से 15 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली गई, जबकि दूसरे घर में चोरों को कोई कीमती सामान नहीं मिला. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

ड्यूटी पर थे सेना के जवान
जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के जवान राजेश सिंह ड्यूटी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने उनके बंद पड़े घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. घर में रखी अलमारी को खंगालकर सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए.
दूसरे घर में चोरी की कोशिश नाकाम
पहली वारदात के बाद चोर पास में रहने वाले सेना के जवान सुधीर सिंह पटेल के घर भी पहुंचे. उन्होंने घर में चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वहां कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगने पर खाली हाथ लौट गए.
सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध थैला लेकर जाते हुए दिखाई दिए हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है, समान थाना पुलिस के साथ एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जांच की प्रगति का जायजा लिया.
जल्द गिरफ्तारी का दावा
समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि दो घरों में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: 28 जुलाई से रीवा-कोलकाता फ्लाइट शुरू, विंध्य को मिलेगी नई हवाई कनेक्टिविटी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










