Rewa News: रीवा पंचायत विवाद में नया मोड़, विधायक अभय मिश्रा ने कलेक्टर का किया समर्थन

Rewa News: रीवा पंचायत विवाद में नया मोड़, विधायक अभय मिश्रा ने कलेक्टर का किया समर्थन

Rewa News: रीवा पंचायत विवाद में नया मोड़, विधायक अभय मिश्रा ने कलेक्टर का किया समर्थन

Rewa News: रीवा जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों और प्रशासन के बीच चल रहे विवाद ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा खुलकर रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के समर्थन में आ गए हैं।

Semaria Assembly Elections: Congress leaders open front against Abhay Mishra  in Rewa

भ्रष्टाचार पर पंचायत अमले को घेरा

विधायक अभय मिश्रा ने पंचायत विभाग के कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही का खेल चलता रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन की सख्ती से घबराकर कुछ लोग अब आंदोलन और दबाव की राजनीति कर रहे हैं।

“मेरे पास भ्रष्टाचार की फाइलें हैं” — विधायक

अभय मिश्रा ने बयान देते हुए कहा, “चिंता मत करो कलेक्टर साहब, मेरे पास सबके भ्रष्टाचार की फाइलें हैं। मैं जिला पंचायत अध्यक्ष रहा हूं, कौन क्या करता था सब जानता हूं। जरूरत पड़ी तो सारी फाइलें सामने रख दूंगा।”

रीवा कलेक्टर का फिर चढ़ा पारा, तहसीलदार और नायब तहसीलदार पर भड़के, कहा-सूरज  ढलने तक...

प्रशासन की सख्ती को बताया जरूरी

विधायक ने कहा कि अगर प्रशासन योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित कर रहा है तो उसका विरोध नहीं होना चाहिए, बल्कि समर्थन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता विकास कार्य चाहती है और योजनाओं का लाभ जमीन तक पहुंचना जरूरी है।

कर्मचारियों के आंदोलन से बढ़ा तनाव

गौरतलब है कि त्योंथर जनपद पंचायत में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और अन्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ पर अभद्र व्यवहार और मानसिक दबाव के आरोप लगाए हैं।

सोशल मीडिया और संगठन भी दो हिस्सों में बंटे

इस पूरे विवाद में अब सामाजिक संगठन, आम लोग और राजनीतिक स्तर पर भी अलग-अलग राय सामने आ रही है। जहां एक ओर कुछ लोग प्रशासन की सख्ती का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कर्मचारियों के पक्ष में भी आवाजें उठ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: त्योंथर जनपद पंचायत में कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल, कलेक्टर की सख्ती पर छिड़ी बहस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें