Rewa News: रीवा में सनसनीखेज वारदात, मैरिज गार्डन के पास युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Rewa News: रीवा में सनसनीखेज वारदात, मैरिज गार्डन के पास युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Rewa News: रीवा में सनसनीखेज वारदात, मैरिज गार्डन के पास युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

 Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र स्थित गुलाब नगर में मंगलवार शाम एक बेहद दुखद घटना सामने आई. आशियाना मैरिज गार्डन के पास रहने वाले विनीत मिश्रा नामक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. युवक ने अपने घर के बाहर बनी सीढ़ियों के नीचे इस वारदात को अंजाम दिया.

गोली की आवाज से मच गया हड़कंप

 गोली चलने की अचानक हुई तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत बाहर दौड़े. जब तक लोग मौके पर पहुंचते, विनीत की मौत हो चुकी थी. इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी और मातम का माहौल फैल गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 हर पहलू से जांच जारी

सूचना मिलते ही सीएसपी राजीव पाठक और समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, ताकि आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा हो सके.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, रास्ता पूछने के बहाने व्यापारी के सिर में मारी गोली

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें