Rewa News: डभौरा स्टेशन के पास अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस से गिरा यात्री, गंभीर हालत में रीवा अस्पताल में भर्ती

Rewa News: डभौरा स्टेशन के पास अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस से गिरा यात्री, गंभीर हालत में रीवा अस्पताल में भर्ती

Rewa News: डभौरा स्टेशन के पास अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस से गिरा यात्री, गंभीर हालत में रीवा अस्पताल में भर्ती

Rewa News: रीवा जिले के डभौरा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रीवा भेजा गया।

पटना जा रहा था घायल यात्री

घायल की पहचान बिहार के पटना निवासी करण कुमार सैनी के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद से पटना की यात्रा कर रहा था। हादसे के बाद उसे गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

कोच में विवाद के दौरान हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेन के कोच में कुछ यात्रियों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिससे करण कुमार का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, अस्पताल में भर्ती घायल यात्री ने बताया कि वह अपनी सीट पर बैठा हुआ था। उसी दौरान पास में बैठे कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। अचानक एक व्यक्ति ने लात मारी, जो उसे लग गई और वह ट्रेन से नीचे जा गिरा।

जीआरपी ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों से पूछताछ कर रही है और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है, जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि यात्री दुर्घटनावश गिरा या विवाद के दौरान धक्का लगने के कारण ट्रेन से नीचे जा गिरा। सभी तथ्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में 10 फीट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू, 7 महीने बाद गांव ने ली राहत की सांस

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें