Rewa News: रीवा पुलिस का नाइट एक्शन: देर रात बेवजह घूमने वालों से होगी पूछताछ, असामाजिक तत्वों पर कसेगा शिकंजा

Rewa News: रीवा पुलिस का नाइट एक्शन: देर रात बेवजह घूमने वालों से होगी पूछताछ, असामाजिक तत्वों पर कसेगा शिकंजा

Rewa News: रीवा पुलिस का नाइट एक्शन: देर रात बेवजह घूमने वालों से होगी पूछताछ, असामाजिक तत्वों पर कसेगा शिकंजा

Rewa News: रीवा शहर में अब रात 10 बजे के बाद बिना किसी जरूरी कारण सड़कों पर घूमना लोगों को महंगा पड़ सकता है। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके तहत देर रात संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों की जांच और पूछताछ की जा रही है।

असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने की तैयारी

पुलिस का मानना है कि देर रात बिना कारण घूमने वाले कुछ लोग चोरी, मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं या अपराधियों की मदद कर सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों से पूछताछ की जा रही है, यदि कोई व्यक्ति संतोषजनक जवाब नहीं दे पाता है तो उसकी पहचान और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।

शहरभर में चला चेकिंग अभियान

शनिवार शाम से शुरू हुए अभियान के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष तैनाती की गई। पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की, अभियान का नेतृत्व राजीव पाठक ने किया। इस दौरान थाना प्रभारी सामान विजय सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।

चोरी और मारपीट की घटनाओं के बाद सख्ती

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि शहर में हाल के दिनों में चोरी और मारपीट की घटनाओं में वृद्धि देखने को मिली है। इसी वजह से विशेष निगरानी अभियान शुरू किया गया है, उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी विशेष चेकिंग की गई थी और अब यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

आम नागरिकों से सहयोग की अपील

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को परेशान करना नहीं, बल्कि शहर में सुरक्षा का माहौल मजबूत करना और अपराधियों में कानून का भय पैदा करना है, पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

यह भी पढ़ें : MP News: MPL 2026: अखिल निगोटे की विस्फोटक पारी, मालवा स्टैलियंस ने उज्जैन फाल्कन्स को 6 विकेट से हराया

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें